• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • न बैटरी बदलने की टेंशन, न चार्जिंग का झंझट! Google का नया TV रिमोट टेबल पर पड़े पड़े होगा चार्ज

न बैटरी बदलने की टेंशन, न चार्जिंग का झंझट! Google का नया TV रिमोट टेबल पर पड़े-पड़े होगा चार्ज

G32 रिमोट के फ्रंट और बैक पर दो तरफ सोलर सेल लगे हैं, जो कमरे में मौजूद हल्की से हल्की रोशनी को भी बिजली में बदल देते हैं।

न बैटरी बदलने की टेंशन, न चार्जिंग का झंझट! Google का नया TV रिमोट टेबल पर पड़े-पड़े होगा चार्ज

Photo Credit: Epishine

ख़ास बातें
  • नया G32 रिमोट इंडोर रोशनी से खुद चार्ज होकर हमेशा तैयार रहेगा
  • रिमोट पूरी तरह से सेल्फ-चार्जिंग और मेंटेनेंस-फ्री
  • Epishine की टेक्नोलॉजी से किसी भी दिशा में पड़े रिमोट को मिलता रहेगा पावर
विज्ञापन

Google TV इकोसिस्टम में बड़ा बदलाव आने वाला है। कंपनी के लिए तैयार किया गया नया G32 रिमोट सामने आया है, जो पूरी तरह इंडोर लाइट से चार्ज होता है और इसमें किसी डिस्पोजेबल बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती। यह रिमोट Google का अपना प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि Ohsung Electronics के जरिए बनाया गया एक ऑफिशियल Google रेफरेंस रिमोट है, जिसमें पावर देने की जिम्मेदारी Epishine की इंडोर सोलर टेक्नॉलजी संभाल रही है। मतलब, घर में टीवी जितनी देर चलता है, रिमोट उतनी देर खुद ही चार्ज होता रहेगा।

कैसे काम करेगा G32 सोलर रिमोट?

G32 रिमोट के फ्रंट और बैक पर दो तरफ सोलर सेल लगे हैं, जो कमरे में मौजूद हल्की से हल्की रोशनी को भी बिजली में बदल देते हैं। रिमोट को कहीं भी रख दें, जैसे सोफे के किनारे, टेबल पर उल्टा, या टीवी यूनिट के पास, रोशनी मिलते ही यह चार्ज होना शुरू हो जाता है। रिचार्जेबल बैटरी वाले सेटअप की वजह से यूजर को न चार्जर ढूंढना पड़ेगा, न ही बैटरियां बदलने की चिंता रहेगी।

Epishine, जो इंडोर सोलर सेल्स की दुनिया में एक इनोवेशन-ड्रिवन कंपनी मानी जाती है, इस रिमोट के पीछे असली टेक्नॉलजी लेकर आई है। कंपनी ने ऑर्गेनिक मटेरियल से बने, बेहद पतले और लचीले सोलर सेल तैयार किए हैं जो दोनो तरफ से रोशनी कैप्चर कर लेते हैं। इसी वजह से रिमोट को किसी खास एंगल या डायरेक्शन में रखने की आवश्यकता नहीं है, यह हर ओरिएंटेशन में चार्ज हो जाता है।

कंपनी ने मुताबिक, हर साल दुनिया में अरबों डिस्पोजेबल बैटरियां फेंकी जाती हैं, जो ई-वेस्ट बढ़ाने का बड़ा कारण हैं। G32 रिमोट इस समस्या को हल करने की दिशा में एक अहम कदम है। Epishine का कहना है कि ऐसे लाइट-पावर्ड डिवाइस सिर्फ पर्यावरण को फायदा नहीं पहुंचाते, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स को और हल्का, स्लिम और मॉडर्न डिजाइन भी देते हैं। Google TV का यह सोलर रिमोट इसी बदलाव का पहला उदाहरण है, पूरी तरह सेल्फ-चार्जिंग, मेंटेनेंस-फ्री और हमेशा तैयार रहने वाला।

फिलहाल G32 रिमोट किसी भी Google TV बॉक्स या Chromecast के साथ नहीं मिल रहा है। यह एक रेफरेंस डिजाइन है, जिसे टीवी ब्रांड अपनाकर अपने आने वाले मॉडल्स में शामिल कर सकते हैं। यानी अगले कुछ महीनों में आपको ऐसे Google TV सेट्स दिख सकते हैं जिनके साथ यह सोलर रिमोट सीधे बॉक्स में मिलेगा। लेकिन अभी तक किसी खास मार्केट के लिए लॉन्च डेट तय नहीं है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »