• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • घर में पड़ा पुराना फोन कबाड़ नहीं है! इन 4 स्मार्ट तरीकों से करें यूज, बचेंगे हजारों रुपये

घर में पड़ा पुराना फोन कबाड़ नहीं है! इन 4 स्मार्ट तरीकों से करें यूज, बचेंगे हजारों रुपये

पुराने स्मार्टफोन को CCTV, TV रिमोट, GPS और बच्चों के डिवाइस में बदलने के आसान तरीके जानें।

घर में पड़ा पुराना फोन कबाड़ नहीं है! इन 4 स्मार्ट तरीकों से करें यूज, बचेंगे हजारों रुपये

Photo Credit: Pexels/ Towfiqu barbhuiya

ख़ास बातें
  • पुराने फोन को CCTV कैमरा और सिक्योरिटी डिवाइस बना सकते हैं
  • Smart TV रिमोट और GPS के तौर पर भी इस्तेमाल संभव
  • बच्चों के लिए लर्निंग डिवाइस या बैकअप स्टोरेज बन सकता है
विज्ञापन

आज के समय में हर साल नए स्मार्टफोन लॉन्च होते हैं और लोग जल्दी-जल्दी अपग्रेड भी कर लेते हैं। लेकिन इसके बाद पुराना फोन अक्सर दराज में पड़ा रह जाता है या धीरे-धीरे बेकार हो जाता है। असल में, थोड़ा सा स्मार्ट इस्तेमाल करके यही पुराना फोन आपकी रोजमर्रा की जरूरतों में काम आ सकता है। चाहे घर की सिक्योरिटी बढ़ानी हो, TV कंट्रोल करना हो या बच्चों के लिए एक अलग डिवाइस चाहिए, पुराने फोन के कई ऐसे इस्तेमाल हैं, जो पैसे भी बचाते हैं और काम भी आसान बनाते हैं। अगर आपके पास भी एक पुराना स्मार्टफोन पड़ा है, तो उसे यूं ही छोड़ने की बजाय इन तरीकों से दोबारा काम में लिया जा सकता है। चलिए नीचे विस्तार से जानते हैं ऐसे कुछ यूजकेस।

घर के लिए CCTV कैमरा बना लें

पुराने फोन को सिक्योरिटी कैमरा बनाना सबसे आसान और काम का जुगाड़ है। इसमें आप फोन को किसी स्टैंड पर या घर के उस कॉर्नर पर रख सकते हैं, जहां से फोन का कैमरा बड़े एरिया कवर कर रहा हो। इसे बच्चे या पालतू जानवर पर नजर रखने के लिए भी यूज किया जा सकता है। इसके लिए;

  • पुराने फोन और नए फोन में Alfred Camera या इस प्रकार का कोई अन्य CCTV कैमरा ऐप इंस्टॉल करें
  • पुराने फोन को किसी फिक्स जगह (डोर, बालकनी, गेट) पर रखें
  • पुराने फोन और अपने प्राइमरी फोन को ऐप के जरिए कनेक्ट करें
  • अब आप पुराने फोन से लाइव फुटेज अपने प्राइमरी फोन में देख सकते हैं।

नोट: पुराने फोन के लिए लगातार पावर सप्लाई सुनिश्चित करें और ओवर हीटिंग से बचाने के लिए उसकी सभी बैकग्राउंड एक्टिविटीज को किल करके रखें। हो सके तो सेटअप से पहले पुराने फोन को फैक्ट्री रीसेट करके रखें।

Smart TV Remote और Media Controller

अगर आपके घर में Smart TV है, तो पुराना फोन एक रिमोट कंट्रोलर बन सकता है।
Smart TV के लिए:

  • फोन और TV को एक समान Wi-Fi पर कनेक्ट करें
  • Google TV / SmartThings / LG ThinQ ऐप इंस्टॉल करें
  • ऐप खोलकर TV को चुनें
  • स्क्रीन पर दिख रहे कोड मैच करें और सेटअप पूरा करें
  • अब फोन से टीवी की वॉल्यूम, चैनल और ऐप्स सब कंट्रोल होंगे

Non-Smart TV के लिए (IR Blaster जरूरी):

  • अगर फोन में IR sensor है, तो Mi Remote ऐप खोलें
  • TV ब्रांड चुनें
  • पावर बटन टेस्ट करें
  • काम करने लगे तो सेटअप सेव करें

इसका फायदा यह है कि इस तरीके से बिना इंटरनेट भी TV कंट्रोल कर सकते हैं।

Car GPS और Navigation Device

ड्राइविंग के दौरान नया फोन इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पुराने फोन को स्थाई रूप से डैशबोर्ट पर लगाया जा सकता है। इसके लिए;

  • पुराने फोन पर Google Maps खोलें
  • प्रोफाइल के अंदर Offline Maps (अपना शहर) डाउनलोड करें
  • फोन को कार माउंट में फिक्स करें
  • कार में पुराने फोन पर हमेशा चार्जर लगाकर रखें
  • इसके बाद आप बिना इंटरनेट के भी नेविगेशन का यूज कर सकते हैं

Kids Learning Device या Backup Storage

पुराना फोन बच्चों के लिए सेफ लर्निंग डिवाइस बन सकता है। इसके लिए;

  • पुराने डिवाइस को फैक्ट्री रीसेट करें
  • इसमें Educational ऐप्स और गेम्स इंस्टॉल करें
  • नेटिव Parental control ऑन रखें या थर्ड-पार्टी ऐप इंस्टॉल करें, जिससे आप कौनसा ऐप कितना समय चलेगा या ऐप लॉक-अनलॉक आदि कंट्रोल कर सकते हैं।

इसके अलावा इसे बैकअप स्टोरेज या ऑफलाइन मीडिया प्लेयर (म्यूजिक, मूवीज) के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »