• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील

मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील

मेघालय सरकार ने Starlink के साथ MoU साइन किया है, जिससे राज्य के दूरदराज इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील

Photo Credit: SpaceX

ख़ास बातें
  • Meghalaya सरकार ने Starlink के साथ सैटेलाइट इंटरनेट के लिए MoU साइन किया
  • दूरदराज इलाकों में इंटरनेट और डिजिटल सेवाएं पहुंचाने पर फोकस रहेगा
  • शिक्षा, हेल्थकेयर और ग्रामीण कनेक्टिविटी में सुधार की उम्मीद जताई गई
विज्ञापन

मेघालय सरकार ने सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने Starlink इंडिया के साथ एक समझौता (MoU) साइन किया है, जिसका मकसद दूर-दराज इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंचाना है। इस बात की जानकारी Conrad K Sangma ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। सरकार का कहना है कि यह साझेदारी राज्य के रिमोट एरियाज में इंटरनेट और डिजिटल एक्सेस को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम होगी।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में राज्य ने इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी के मामले में सुधार किया है और कई प्रक्रियाओं को तेज किया गया है। हालांकि, अभी भी कई ऐसे इलाके हैं जहां स्कूल, हेल्थ सेंटर और गांवों तक कनेक्टिविटी पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। ऐसे में Starlink जैसी सैटेलाइट आधारित सर्विस को इस गैप को भरने का एक तरीका माना जा रहा है।

इस साझेदारी के तहत एडवांस सैटेलाइट कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी को राज्य में लाने की बात कही गई है। सरकार का मानना है कि इससे हेल्थकेयर सर्विसेज तक पहुंच बेहतर होगी, छात्रों को ऑनलाइन लर्निंग के ज्यादा मौके मिलेंगे और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए नए अवसर खुलेंगे। खास तौर पर किसानों और दूरदराज के समुदायों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि Shillong को नॉर्थईस्ट में टेक्नोलॉजी और आईटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इस तरह के कदम युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने और डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।

इस MoU साइनिंग के दौरान Gwynne Shotwell और Lauren Dreyer की मौजूदगी भी रही। यह डील SpaceX के सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क Starlink के जरिए कनेक्टिविटी बढ़ाने पर फोकस करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »