• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट

अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट

अगर आपके टीवी का रिमोट गुम गया है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उसकी जगह पर नया खरीदना पड़ेगा।

अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट

एंड्रॉयड फोन टीवी के रिमोट के तौर पर काम कर सकता है।

ख़ास बातें
  • पुराना एंड्रॉयड फोन फ्री में टीवी के रिमोट के तौर पर काम कर सकता है।
  • अधिकतर स्मार्ट टीवी ऐप के जरिए कंट्रोल किए जा सकते हैं।
  • Google Play पर यूनिवर्सल टीवी रिमोट जैसे थर्ड-पार्टी ऐप उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

अगर आपके टीवी का रिमोट गुम गया है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उसकी जगह पर नया खरीदना पड़ेगा। आपका पुराना एंड्रॉयड फोन या टैबलेट फ्री में टीवी के रिमोट के तौर पर काम कर सकता है। हालांकि, इसके लिए आपके टीवी का मोबाइल कंट्रोल का सपोर्ट करना चाहिए। अधिकतर स्मार्ट टीवी ऐप के जरिए कंट्रोल किए जा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए टीवी और फोन को एक ही वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट होना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

किस TV के लिए कौन सा सेटअप चाहिए
आपको बता दें कि सेटअप TV के ब्रांड और प्लेटफॉर्म पर निर्भर करता है। Roku डिवाइस और TV के लिए Roku का ऐप है। वहीं सैमसंग SmartThings का इस्तेमाल करता है और अमेजन फायर TV डिवाइस के लिए रिमोट ऐप प्रदान करता है। Google टीवी डिवाइस के लिए मोबाइल कंट्रोल की सुविधा प्रदान करता है। जिन TV के लिए मैन्युफैक्चरर का अपना ऐप नहीं है तो उनके लिए Google Play पर यूनिवर्सल टीवी रिमोट जैसे थर्ड-पार्टी ऐप उपलब्ध हैं।

एंड्रॉयड फोन टीवी रिमोट के तौर पर कैसे करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले आपको एंड्रॉयड फोन और टीवी को एक ही वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करना होगा।
  • फिर उन्हें किसी कम्पैटिबल रिमोट ऐप के जरिए पेयर करना होगा।
  • कनेक्ट होने के बाद फोन के जरिए चैनल बदलना, वॉल्यूम एडजस्ट करने और TV इंटरफेस नेविगेट करने का काम किया जा सकता है।
  • यूजर्स Roku ऐप के जरिए Roku डिवाइस और TV को कंट्रोल कर सकते हैं, जबकि Samsung TV को SmartThings के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है।
  • Amazon Fire TV डिवाइस के लिए एक अलग रिमोट ऐप है। आप कम्पैटिबल टेलीविजन के साथ थर्ड-पार्टी रिमोट ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

 
कुछ टीवी और रिमोट ऐप्स वाई-फाई के बजाय ब्लूटूथ का सपोर्ट करते हैं। ब्लूटूथ से फोन सीधे टीवी से कनेक्ट हो सकता है, हालांकि यह टीवी और इस्तेमाल किए जा रहे ऐप पर निर्भर करता है कि ये एक-दूसरे के साथ काम करेंगे या नहीं।

टीवी कंट्रोल के लिए IR ब्लास्टर का इस्तेमाल

यूएसबी टाइप सी इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर के जरिए फोन को टीवी रिमोट में बदलने का एक और तरीका है। यह छोटा सा डिवाइस फोन के यूएसबी टाइप सी पोर्ट से कनेक्ट होता है और सपोर्ट करने वाले टीवी को इन्फ्रारेड सिग्नल प्रदान करता है। IR ब्लास्टर के लिए फोन और टीवी का एक ही नेटवर्क से कनेक्ट होना जरूरी नहीं है। यह रिमोट की तरह ही सीधे टीवी के इन्फ्रारेड रिसीवर को कमांड भेजता है।

यूएसबी-सी आईआर ब्लास्टर कई रिटेलर्स के पास मिल जाते हैं और ये सपोर्ट करने वाले रिमोट-कंट्रोल ऐप्स के साथ काम करते हैं। कुछ मॉडल दूसरे इन्फ्रारेड-इनेबल्ड डिवाइस, जैसे मीडिया प्लेयर और एयर कंडीशनर को भी कंट्रोल कर सकते हैं। अगर टीवी और फोन सपोर्ट करते हैं तो वाई-फाई और ब्लूटूथ तरीकों का इस्तेमाल बिना किसी अतिरिक्त हार्डवेयर खरीदे किया जा सकता है। वहीं IR ब्लास्टर के लिए एक अलग डिवाइस की जरूरत होती है, लेकिन जब वायरलेस टीवी कंट्रोल उपलब्ध न हो तो यह काम का हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »