फोन को TV रिमोट कैसे बनाएं? Android और iPhone में आसान सेटअप और ट्रिक्स जानें।
Photo Credit: Pexels/ Jakub Zerdzicki
आज के समय में टीवी का रिमोट खो जाना या काम न करना बहुत कॉमन समस्या है। खासकर स्मार्ट टीवी और सेट-टॉप बॉक्स के बढ़ते इस्तेमाल के साथ यूजर्स चाहते हैं कि सब कुछ एक ही डिवाइस से कंट्रोल हो जाए। अच्छी बात यह है कि आपका स्मार्टफोन ही टीवी रिमोट का काम कर सकता है, चाहे आपके पास स्मार्ट टीवी हो या नॉर्मल LED TV। Android और iPhone दोनों में ऐसे तरीके मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप बिना अलग रिमोट के चैनल बदल सकते हैं, वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं और यहां तक कि ऐप्स भी चला सकते हैं।
अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है, तो सबसे आसान तरीका है उसकी ऑफिशियल ऐप का इस्तेमाल करना।
बस फोन और टीवी एक ही Wi-Fi नेटवर्क पर कनेक्ट होने चाहिए। ऐप में TV सेलेक्ट करते ही आपका फोन रिमोट बन जाएगा।
अगर आपके पास स्मार्ट टीवी नहीं है या ऑफिशियल ऐप काम नहीं कर रही, तो आप यूनिवर्सल रिमोट ऐप यूज कर सकते हैं।
ध्यान रखें: इसके लिए फोन में IR Blaster होना जरूरी होता है, तभी यह पुराने टीवी पर काम करेगा।
कुछ Android फोन में IR Blaster दिया जाता है, जिससे आप सीधे TV, AC या सेट-टॉप बॉक्स कंट्रोल कर सकते हैं। अपने फोन फ्रेम में टॉप पर देखें, वहां आपको ब्लैक कलर का एक सेंसर दिखाई देगा, जो IR सेंसर होता है। आपको फोन में पहले से मौजूद नेटिव Remote ऐप खोलना है और TV ब्रांड चुनना है। सेटअप के बाद आप टीवी को कंट्रोल कर सकेंगे। अगर आपका फोन IR सपोर्ट करता है, तो यह सबसे आसान और बिना इंटरनेट वाला तरीका है।
आप फोन से सिर्फ TV ही नहीं, बल्कि सेट-टॉप बॉक्स और स्ट्रीमिंग डिवाइसेज भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए Amazon Fire TV remote app और Google TV remote ऐप का यूज किया जा सकता है। इनके लिए भी फोन और डिवाइस का एक ही Wi-Fi पर होना जरूरी है।
कुछ स्मार्ट टीवी Bluetooth रिमोट सपोर्ट करते हैं। ऐसे में आप सीधे फोन को पेयर करके कंट्रोल कर सकते हैं, बिना Wi-Fi के।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन