Google अब अपने Google TV डिवाइस के लिए एक नया रिमोट ऑप्शन लेकर आ रहा है।
Photo Credit: X/@epishine
गूगल टीवी रिमोट की बैटरी खत्म नहीं होगी।
Google अब अपने Google TV डिवाइस के लिए एक नया रिमोट ऑप्शन लेकर आ रहा है, जिसकी बैटरी कभी खत्म नहीं होगी। यह टीवी रिमोट इनडोर लाइट का उपयोग करके चलता रहता है और इसकी बैटरी कभी भी खत्म नहीं होगी। अभी Google TV रिमोट में अधिकतर पुरानी AA या AAA बैटरियों का उपयोग होता हैं, जिन्हें यूजर्स को बदलना पड़ता है। यह अधिकतर टीवी रिमोट में अभी भी स्टैंडर्ड है, लेकिन अब भविष्य में आने वाले गूगल टीवी में कुछ ऐसा मिलेगा, जिससे रिमोट की बैटरी कभी खत्म नहीं होगी।
Google TV रिमोट के लिए एक नया डिजाइन सामने आया है जो पावर के लिए घर के अंदर की लाइट का उपयोग करके डिस्पोजेबल AAA बैटरियों की जरूरत को पूरी तरह से खत्म करता है। गूगल का पार्टनर ओहसंग इलेक्ट्रॉनिक्स Google TV के लिए नए रेफरेंस रिमोट बना रहा है जो एपिशाइन के एक स्पेशल इनडोर सोलर सेल का उपयोग करता है। यह नए G32 रिमोट की बैटरियों की जगह लेगा। G32 को नए रेफ्रेंस डिजाइन के नाम से जाना जाता है, जिसमें एपिशाइन की स्पेशल लाइट पावर टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेट करता है, जिसे खासतौर पर लो इंटेंसिटी वाली घर के अंदर की रोशनी से एनर्जी लेने के लिए डिजाइन किया गया है। इस समाधान से यह सुनिश्चित होता है कि रिमोट की बैटरी डिवाइस के जीवनकाल के दौरान कभी खत्म नहीं होगी।
टीवी रिमोट में बटन के ठीक नीचे एक छोटा सा लाइट कैप्चरिंग पैनल दिया गया है जो कि सोलर पैनल जैसा दिखता है। यह काफी छोटा है और एक टीवी रिमोट की कम पावर को देखते हुए सिर्फ सूर्य के प्रकाश से ही नहीं बल्कि इनडोर प्रकाश को भी कैप्चर कर सकता है। इसका मतलब है कि जब आप इसका उपयोग कर रहे हों या जब यह लिविंग रूम में रखा होगा तब भी लगातार बैटरी रिचार्ज होती रहती है। इस नए रेफ्रेंस डिजाइन में काफी कुछ नया है। फोटो के आधार पर G32 में 2023 के पिछले सोलर प्रोटोटाइप में नजर आने वाला बड़ा और लंबा साइज नहीं है। इस बार कॉम्पैक्ट और एर्गोनॉमिक डिजाइन आया है। बटन काफी हद तक जाने-पहचाने ही लग रहे हैं, जिसमें डायरेक्शनल पैड और नेविगेशन की हैं। जल्द ही यह रिमोट डिवाइस के साथ या अलग से उपलब्ध होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी