Amazon की नई Fire TV Stick 4K Select लॉन्च, HDR10+, वॉयस रिमोट का सपोर्ट, जानें कीमत

इसमें HDR10+, Alexa Voice Remote का सपोर्ट भी दिया गया है।

Amazon की नई Fire TV Stick 4K Select लॉन्च, HDR10+, वॉयस रिमोट का सपोर्ट, जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

कंपनी ने लेटेस्ट Fire TV Stick 4K Select को भारत में लॉन्च किया है

ख़ास बातें
  • डिवाइस में 8GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
  • इसमें HDR10+, Alexa Voice Remote का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Amazon Fire TV Stick 4K Select की भारत में कीमत 5,499 रुपये है।
विज्ञापन

Amazon ने भारत में अपना नया Fire TV Stick लॉन्च किया है। कंपनी ने लेटेस्ट Fire TV Stick 4K Select को भारत में लॉन्च किया है जो आपके साधारण टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल सकता है। कंपनी ने अपने इस 4K स्ट्रीमिंग डिवाइस को इस महीने की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इसमें HDR10+, Alexa Voice Remote का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा यह स्मार्ट होम कंट्रोल फीचर के साथ आता है जो कई तरह के होम डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकता है। आइए जानते हैं इस नए डिवाइस की कीमत क्या है और कौन से खास फीचर्स इसमें जोड़े गए हैं। 

Amazon Fire TV Stick 4K Select Price in India

Amazon Fire TV Stick 4K Select की भारत में कीमत 5,499 रुपये है। इसे Amazon.in से खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। 

Amazon Fire TV Stick 4K Select Features

Amazon Fire TV Stick 4K Select को अपने साधारण टीवी में लगाकर आप उसे एक स्मार्ट टीवी बना सकते हैं। छोटे से डिवाइस को टीवी में कनेक्ट करने पर यह 4K Ultra HD स्ट्रीमिंग कर सकता है। साथ में HDR10+ का सपोर्ट मिलता है जिसके पिक्चर क्वालिटी और कलर-कंट्रास्ट पहले से कई गुना बेहतर हो जाता है। इसके माध्यम से आप अपने टीवी में स्ट्रीमिंग ऐप्स जैसे Prime Video, Netflix, YouTube, Disney+ Hotstar, Apple TV, और Zee5 आदि भी चला सकते हैं। (नोट कर लें कि इन ऐप्स का सब्सक्रिप्शन प्लान आपको लेना होगा) 

इसमें Alexa Voice Remote का सपोर्ट दिया गया है जिसके माध्यम से इसे मल्टीपल लैंग्वेज में कमांड दी जा सकती है। इनमें हिंदी, तमिल, तेलुगू आदि कई भाषाएं शामिल हैं। इसमें डेडीकेटेड ऐप, पावर और वॉल्यूम बटन का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस में 8GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह ब्लूटूथ 5.0 की कनेक्टिविटी के साथ आता है। डिवाइस के डाइमेंशन 99 x 30 x 14 mm हैं। इसका वजन 42 ग्राम है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कम से कम आपके पास एक 4K TV हो जिसमें HDMI का सपोर्ट हो और इंटरनेट पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए Wi-Fi कनेक्टिविटी सपोर्ट करता हो। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »