खो गया है iPhone तो Find My से ऐसे खोजें, दूर बैठे कर पाएंगे डिवाइस को लॉक

Find My का उपयोग करके खोए हुए iPhone को खोजा जा सकता है और डाटा इरेज किया जा सकता है।

खो गया है iPhone तो Find My से ऐसे खोजें, दूर बैठे कर पाएंगे डिवाइस को लॉक

Photo Credit: Unsplash/Daniel Romero

iPhone को घर बैठे खोजा जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Find My का उपयोग करके खोए हुए iPhone को खोजा जा सकता है।
  • Find My का उपयोग करके iPhone का डाटा मिटाया जा सकता है।
  • Find My का उपयोग करके iPhone को दूर से ही लॉक किया जा सकता है।
विज्ञापन

Find My का उपयोग करके खोए हुए iPhone को खोजा जा सकता है और डाटा इरेज किया जा सकता है। ब्राउजर पर iCloud के जरिए या किसी अन्य Apple डिवाइस पर Find My ऐप के जरिए Find My का उपयोग किया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि दूसरे डिवाइस पर अपने iCloud अकाउंट में लॉग इन करने के लिए आपको अपने Apple ID और पासवर्ड की जरूरत होगी। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि कैसे आप फाइंड माय के जरिए अपना खोया हुआ आईफोन खोज सकते हैं, उसे रिमोट स्तर पर लॉक कर सकते हैं और डाटा मिटा सकते हैं।

Find My के जरिए कैसे खोजें अपना iPhone
सबसे पहले आपको किसी ब्राउजर में iCloud.com/find खोलना है या फिर किसी अन्य Apple डिवाइस पर Find My ऐप का इस्तेमाल करना है।
अब आपको अपने iPhone से लिंक Apple ID से साइन इन करना है।
डिवाइस सेक्शन में जाना है और अपने iPhone का चयन करना है।
उपलब्ध होने पर मैप्स पर उसकी लोकेशन देखनी है।
अगर iPhone आस-पास है तो उसे खोजने में मदद के लिए Play साउंड ऑप्शन का इस्तेमाल करना है।
अगर iPhone आपसे दूर है तो आप उस लोकेशन तक पहुंचने के लिए डायरेक्शन भी पा सकते हैं।

खोए हुए iPhone को रिमोट स्तर पर कैसे करें लॉक
किसी अन्य डिवाइस पर Find My खोलना और अपने iPhone का चयन करना है।
डिवाइस को सिक्योर करने के लिए लॉस्ट मोड को चालू करना है।
प्रोटेक्शन के लिए एक पासकोड सेट करना है या कंफर्म करना है।
लॉक स्क्रीन के लिए एक फोन नंबर और मैसेज ऐड करना है।
एक बार चालू होने पर डिवाइस लॉक हो जाएगा और पेमेंट डिसेबल हो जाएंगे।

फाइंड माई का उपयोग करके अपने iPhone को कैसे मिटाएं
फाइंड माई खोलना है और अपने Apple ID से साइन इन करना है।
डिवाइस लिस्ट में से अपने iPhone का चयन करना है।
डिवाइस को इरेज करने का ऑप्शन चुनना है।
रीसेट प्रोसेस शुरू करने के लिए कंफर्म करना है।
iPhone से सारा डाटा हटा दिया जाएगा।
डिवाइस को दोबारा उपयोग करने के लिए आपको अपने Apple ID की जरूरत होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  4. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  5. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  7. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  8. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  9. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  10. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »