Redmi Note 15 Pro Battery

Redmi Note 15 Pro Battery - ख़बरें

  • Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 से पहले Xiaomi ने Redmi के 5 Smartphones पर मिलने वाली Deals रिवील कर दी हैं। लिस्ट में Redmi Note 15 SE 5G, Redmi Note 15 Pro+ 5G, Redmi 15A, Redmi A7 और Redmi A7 Pro शामिल हैं। सभी बताए गए Prices में Offers शामिल हैं। Redmi A7 का Deal Price ₹12,999 है, जबकि Redmi A7 Pro ₹13,999 और Redmi 15A ₹16,499 में मिलेगा। वहीं Redmi Note 15 SE 5G का Deal Price ₹22,999 और Redmi Note 15 Pro+ 5G का ₹39,999 है। इन Phones में AMOLED Display से लेकर बड़ी Battery और हाई-रेजोल्यूशन Camera तक मिलते हैं।
  • 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
    Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों फोन के चिपसेट और मजबूती से जुड़े फीचर्स की जानकारी दी है। Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और 9,000mAh की Battery मिलेगी। वहीं Pro Max में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट के साथ 10,000mAh की बड़ी Battery दी जाएगी। दोनों फोन को IP69K सुरक्षा और Corning Gorilla Glass मिलेगा। Pro Max का Secret Sunshine रंग रोशनी के हिसाब से अपना रंग बदल सकता है।
  • Amazon की सेल में Redmi के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट 
    एमेजॉन की सेल में REDMI Note 15 Pro+ 5G को Redmi Note 14 Pro 5G Prime Edition को 28,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 25,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले है। Redmi Note 14 Pro 5G Prime Edition की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
    शाओमी ने दावा किया है कि देश के मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में फरवरी से अप्रैल के दौरान उसकी बिक्री में लगभग 212 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शाओमी ने 35,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच के सेगमेंट को मिड-प्रीमियम बताया है। कंपनी ने कहा है कि वॉल्यूम से वैल्यू पर शिफ्ट होने की उसकी स्ट्रैटेजी का फायदा मिला है।
  • Redmi Note 15 Pro सीरीज कल होगी भारत में लॉन्च, तीन कलर्स के मिलेंगे ऑप्शन
    Redmi Note 15 Pro+ 5G में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए IceLoop Cooling सिस्टम होगा। Redmi Note 15 Pro+ 5G की 6,500 mAh की बैटरी 100 W HyperCharge वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। भारत में इस महीने की शुरुआत में Redmi Note 15 5G को लॉन्च किया गया था।
  • Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 24GB तक रैम, 6500mAh बैटरी, Pre Booking ऑफर में Free स्मार्टवॉच!
    Redmi Note 15 Pro+ का भारतीय प्राइस (Redmi Note 15 Pro Plus Price in India) लॉन्च से पहले लीक हो गया है। 29 जनवरी को यह फोन भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट LIVE है। Redmi Note 15 Pro+ का 8GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹38,999 में पेश किया जाएगा।
  • Redmi Note 15 Pro प्री-ऑर्डर शुरू, 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ 29 जनवरी को होगा लॉन्च
    Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 15 Pro भारत में 29 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। लेटेस्ट Redmi सीरीज में मिडरेंज मॉडल्स को शामिल किया गया है। इसमें Redmi Note 15 Pro, Redmi Note 15 Pro+ जैसे मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं। लॉन्च में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसलिए लॉन्च से पहले कंपनी ने Redmi Note 15 Pro प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।
  • Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज अगले सप्ताह होगी भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
    भारत में Redmi Note 15 Pro सीरीज को 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के इस सब-ब्रांड के इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का 'MasterPixel' कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ होगा। ये स्मार्टफोन्स 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।
  • Poco M8 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा
    Poco M8 5G की रियर कैमरा .यूनिट आगामी Redmi Note 15 5G के लगभग समान है। इस स्मार्टफोन के सेंटर में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ स्क्वेयर कैमरा आइलैंड है। इसमें 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के रियर में कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश दिया गया है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Pro वेरिएंट भी शामिल हो सकता है।
  • Redmi Note 15 Pro+ में होगी 7,000mAh की बैटरी, इस सप्ताह लॉन्च
    Redmi Note 15 Pro+ में 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ मिलेगा। इसका डिस्प्ले 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसकी स्क्रीन के लिए Xiaomi का Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन दिया जाएगा।
  • Redmi Note 15 Pro+ में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
    Redmi Note 15 Pro+ को 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज में Redmi Note 15 Pro भी शामिल होगा। ये स्मार्टफोन्स पिछले वर्ष पेश किए गए Redmi Note 14 Pro+ और Note 14 Pro की जगह लेंगे। Redmi Note 15 Pro+ में फुली कर्व्ड स्क्रीन और मामूली कर्व्ड रियर पैनल होगा। यह BeiDou के शॉर्ट मैसेज सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम को सपोर्ट करने वाला Redmi का पहला स्मार्टफोन हो सकता है।
  • Redmi Note 15 Pro+ में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट
    Redmi Note 15 Pro+ में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Redmi Note 15 Pro+ में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। चीन की MIIT वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर 25104RADAC के साथ लिस्टिंग हुई है।
  • Redmi Note 15 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, मिल सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
    Redmi Note 15 Pro+ में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। चीन की MIIT वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर 25104RADAC के साथ लिस्टिंग हुई है। इसमें Beidou के शॉर्ट मैसेज सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम के लिए सपोर्ट होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »