इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा
इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Redmi Note 15 Pro+ इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है।
Redmi ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि इस स्मार्टफोन को 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज में Redmi Note 15 Pro भी शामिल होगा। ये स्मार्टफोन्स पिछले वर्ष पेश किए गए Redmi Note 14 Pro+ और Note 14 Pro की जगह लेंगे। Redmi Note 15 Pro+ में फुली कर्व्ड स्क्रीन और मामूली कर्व्ड रियर पैनल होगा। इसमें स्किर्वकल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन के कैमरा आइलैंड में तीन कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट है।
इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर का Redmi Note 14 Pro+ 5G में भी इस्तेमाल किया गया था। हाल ही में टिप्सटर PaperKing13.exe (@paperking13) ने बताया था कि यह BeiDou के शॉर्ट मैसेज सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम को सपोर्ट करने वाला Redmi का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। Redmi Note 15 Pro+ में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। चीन की MIIT वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर 25104RADAC के साथ लिस्टिंग हुई है।
Redmi के जनरल मैनेजर, Wang Teng Thomas ने बताया था कि Redmi Note सीरीज की 100 से अधिक देशों में बिक्री की जा रही है। इस वर्ष की पहली छमाही में 175 डॉलर (लगभग 15,000 रुपये) से 499 डॉलर (44,000 रुपये) की प्राइस रेंज में चीन में इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की सबसे अधिक बिक्री हुई है। Redmi की योजना 8,500 mAh से 9,000 mAh की रेंज में बैटरी कैपेसिटी वाला एक स्मार्टफोन लाने की भी है। इस स्मार्टफोन की बैटरी के लिए सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च