Redmi Note 14 Pro+ 5G फोन में कंपनी ने वायर्ड फास्ट चार्जिंग स्पीड को घटा दिया है जो कि यूजर्स को निराश कर सकता है। यह फोन 120W की बजाए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। इसकी वजह हो सकती है कि कंपनी नए मॉडल्स में ऑप्टिमाइजेशन का इस्तेमाल कर रही है जिसके कारण 90W क्षमता में भी फोन काफी तेज गति से चार्ज हो सकेगा। सीरीज अगले हफ्ते लॉन्च होगी।
Redmi ने अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली अपनी Note 14 स्मार्टफोन सीरीज से पर्दा उठा दिया है। सीरीज को 'मजबूत और टिकाऊ' टैग दिया गया है। Redmi Note 14 इनमें सबसे अफॉर्डेबल प्राइस पर लॉन्च होगा। सीरीज में 50MP मेन कैमरा दिया गया है। Redmi Note 14 Pro और Pro+ में 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। चीन में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से फोन प्री-बुक किए जा सकते हैं।
Redmi Note 14 सीरीज के Redmi Note 14 Pro मॉडल को हाल ही में भारतीय सर्टीफिकेशन BIS पर देखा गया है। Redmi Note 14 Pro के मॉडल नम्बर 24094RAD4I और 24090RA29I के रूप में सामने आए हैं। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा जो कि एक AMOLED पैनल हो सकता है। डिवाइस में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
Xiaomi Redmi Note 8 Pro में चार रियर कैमरे शामिल हैं। यह कंपनी का पहला 64-मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इसकी भारत में शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इसका हाई-एंड वेरिएंट 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।