Redmi Note 14 सीरीज 50MP OIS कैमरा के साथ होगी लॉन्च, पोस्टर में दिखा डिजाइन

सीरीज को 'मजबूत और टिकाऊ' टैग दिया गया है।

Redmi Note 14 सीरीज 50MP OIS कैमरा के साथ होगी लॉन्च, पोस्टर में दिखा डिजाइन

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 14 सीरीज को कंपनी ने अधिकारिक रूप से रिवील कर दिया है।

ख़ास बातें
  • सीरीज को 'मजबूत और टिकाऊ' टैग दिया गया है।
  • सीरीज में 50MP मेन कैमरा दिया गया है।
  • चीन में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से फोन प्री-बुक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Redmi Note 14 सीरीज को कंपनी ने अधिकारिक रूप से रिवील कर दिया है। लम्बे समय से यह सीरीज चर्चा में है और अब आखिरकार अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही है। कंपनी ने सीरीज के दो स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया है जिसमें फोन का रियर बैक पैनल दिखाई दे रहा है। इसमें रियर पैनल डिजाइन और कैमरा प्लेसमेंट साफ देखी जा सकती है। आइए जानते हैं कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के बारे में क्या क्या खुलासा किया है। 

Xiaomi की सब्सिडिएरी Redmi ने अपनी Note 14 स्मार्टफोन सीरीज से पर्दा उठा दिया है। चीन में माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर कंपनी ने अपने ऑफिशियल हैंडल से सीरीज का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में दो फोन दिख रहे हैं। दोनों में ही स्क्विर्कल (स्क्वायर-सर्कुलर शेप) कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। फोन में कर्व्ड बॉडी है। एक मॉडल में कैमरा लेंसेज को ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। दूसरे मॉडल में कैमरा रिंग्स बाहर नजर आ रही हैं। 

कंपनी इस सीरीज को 'मजबूत और टिकाऊ' टैग के साथ प्रोमोट कर रही है जिसमें 'एंटी-फॉल', वाटरफ्रूफ और सर्विस गारंटी जैसे दावे कंपनी ने किए हैं। Redmi Note 14 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से फोन प्री-बुक किए जा सकते हैं। सीरीज में Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro, और Redmi Note 14 Pro+ जैसे मॉडल्स लॉन्च होने की संभावना है। 

Redmi Note 14 इनमें सबसे अफॉर्डेबल प्राइस पर लॉन्च होगा। इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह रियर में 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट मिल सकता है। 

Redmi Note 14 Pro और Pro+ वेरिएंट्स की बात करें तो इनमें 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होंगे। दोनों ही रियर में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी दिया गया है। Redmi Note 14 Pro में Snapdragon 7s Gen 3 चिप मिल सकती है। वहीं, Pro+ में Dimensity 7350 SoC दिया जा सकता है। फोन में 90W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »