• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 14 Pro लॉन्च से पहले BIS पर स्पॉट, स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, मिलेगा 1.5K AMOLED डिस्प्ले!

Redmi Note 14 Pro लॉन्च से पहले BIS पर स्पॉट, स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, मिलेगा 1.5K AMOLED डिस्प्ले!

फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा जो कि एक AMOLED पैनल हो सकता है। डिवाइस में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Redmi Note 14 Pro लॉन्च से पहले BIS पर स्पॉट, स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, मिलेगा 1.5K AMOLED डिस्प्ले!

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 13 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 सीरीज को कंपनी चीन में इस महीने के अंत में लॉन्च करेगी
  • ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च हो सकती है सीरीज
  • फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा जो कि एक AMOLED पैनल होगा
विज्ञापन
Redmi Note 14 सीरीज को कंपनी चीन में इस महीने के अंत में लॉन्च करने जा रही है। इसमें तीन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं जिनके नाम  Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro, और Redmi Note 14 Pro+ हो सकते हैं। लेकिन यहां पर नया अपडेट कहता है कि सीरीज सिर्फ चीन में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च हो सकती है। सीरीज के फोन को भारतीय सर्टीफिकेशन पर भी स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं इस सीरीज के बारे में सबकुछ। 

Redmi Note 14 Pro और POCO X7 को हाल ही में भारतीय सर्टीफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया था। Redmi Note 14 Pro के मॉडल नम्बर 24094RAD4I और 24090RA29I के रूप में सामने आए हैं जबकि पोको वेरिएंट यानी POCO X7 का मॉडल नम्बर 24095PCADI माना जा रहा है। 
 

Redmi Note 14 Pro Specifications (Expected)

Redmi Note 14 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा जो कि एक AMOLED पैनल हो सकता है। फोन का ग्लोबल वर्जन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। जिसमें एक टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो सकता है। वनिला मॉडल यानी Redmi Note 14 में MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं Note 14 Pro+ में  MediaTek Dimensity 7350 चिपसेट दिया जा सकता है। 

फोन को लेकर इससे पहले भी एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें इसके कुछ फीचर्स का खुलासा किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन का ग्लोबल वर्जन ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आएगा जिसमें टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। यह यूजर्स को इमेज क्वालिटी खोए बिना ऑब्जेक्ट पर जूम करने की सुविधा देगा। चीन में बेचे जाने वाले Note 14 Pro 5G में टेलीफोटो लेंस के बजाय मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन फीचर है जो छोटे ऑब्जेक्ट की क्लोज-अप फोटो लेना पसंद करते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »