Xiaomi ने दिया झटका! Redmi Note 14 Pro+ 5G फोन में नहीं मिलेगी 120W फास्ट चार्जिंग

फोन 120W की बजाए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस होगा।

Xiaomi ने दिया झटका! Redmi Note 14 Pro+ 5G फोन में नहीं मिलेगी 120W फास्ट चार्जिंग

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 14 स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी ने अधिकारिक रूप से लॉन्च के लिए टीज कर दिया है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने सीरीज में वायर्ड फास्ट चार्जिंग क्षमता को घटा दिया है!
  • Redmi Note 14 Pro+ 5G फोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस होगा।
  • फास्ट चार्जिंग क्षमता में कटौती यूजर्स को निराश कर सकती है।
विज्ञापन
Redmi Note 14 स्मार्टफोन सीरीज अब लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से सीरीज के स्मार्टफोन टीज भी कर दिए हैं। सीरीज के दो मॉडल्स पोस्टर में दिखाए गए हैं। कंपनी ने इस सीरीज को 'मजबूत और टिकाऊ' टैग दिया है जिसके लिए 'एंटी-फॉल', वाटरफ्रूफ और सर्विस गारंटी जैसे दावे किए गए हैं। सीरीज में Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro, और Redmi Note 14 Pro+ जैसे मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं लेकिन एक बड़ा डाउनग्रेड इस सीरीज में बताया गया है। Redmi Note 14 Pro+ 5G में कंपनी ने वायर्ड फास्ट चार्जिंग क्षमता को घटा दिया है! 

Redmi Note 14 Pro+ 5G की वायर्ड फास्ट चार्जिंग स्पीड यूजर्स को निराश कर सकती है। पुराने मॉडल की तुलना में कंपनी ने इसे कम कर दिया है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, फोन की IMEI डेटाबेस लिस्टिंग बताती है कि यह 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। जबकि Redmi Note 13 Pro+ 5G में  120W फास्ट चार्जिंग कंपनी ने दी थी। इस लिहाज से रेडमी ने यहां बड़ा डाउनग्रेड कर दिया है। Xiaomi के इस फैसले के पीछे आखिर क्या वजह हो सकती है! Redmi Note 11 Pro+ 5G के समय से कंपनी 120W फास्ट चार्जिंग देती आ रही है, फिर इतने समय बाद लेटेस्ट सीरीज की फास्ट चार्जिंग क्षमता में कटौती यूजर्स को निराश कर सकती है। 

Redmi Note 14 5G में हालांकि कंपनी ने फास्ट चार्जिंग क्षमता को बढ़ाया है, और यह Redmi Note 13 5G की 33W चार्जिंग से बढ़ाकर नए मॉडल में 45W कर दी गई है। वहीं प्रो मॉडल्स में यह काफी कम हो गई है। इसकी वजह हो सकती है कि कंपनी नए मॉडल्स में ऑप्टिमाइजेशन का इस्तेमाल कर रही है जिसके कारण 90W क्षमता में भी फोन काफी तेज गति से चार्ज हो सकेगा। लेकिन जब तक फोन अधिकारिक रूप से रिलीज नहीं हो जाते, तब तक पुख्ता रूप से शाओमी की इस रणनीति के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 

Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro, और Redmi Note 14 Pro+ में से वनिला मॉडल सबसे अफॉर्डेबल होगा। इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट मिल सकता है। Redmi Note 14 Pro और Pro+ में 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होंगे। दोनों ही में रियर में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी दिया गया है। Redmi Note 14 Pro में Snapdragon 7s Gen 3 चिप मिल सकती है। वहीं, Pro+ में Dimensity 7350 SoC दिया जा सकता है। चीन में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से फोन प्री-बुक किए जा सकते हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • कमियां
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  2. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  6. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  7. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  8. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  9. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  10. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »