Realme 16 5G की डु्अल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी कैमरा यूनिट पोट्रेट, सिनेमैटिक, डुअल-व्यू वीडियो और नाइट मोड्स को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है।
इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह देश में Realme का सबसे अधिक बैटरी कैपेसिटी वाला स्मार्टफोन हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चल सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Realme P4x 5G की 7,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Realme Narzo 90 5G की तुलना Redmi 15 5G और Infinix Note 50s 5G+ से हो रही है। Realme Narzo 90 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। जबकि Redmi 15 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं Infinix Note 50s 5G+ के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
Realme 16 Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300-Max 5G दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 9,70,000 प्वाइंट से ज्यादा का स्कोर मिला है। Realme 16 Pro 5G में AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
Realme ने आज यानी कि 16 दिसंबर को भारत में Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G लॉन्च किए हैं। Realme Narzo 90 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। वहीं Narzo 90x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है।
Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च हो रहे हैं। Realme Narzo 90 5G में डिस्प्ले 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120hz रिफ्रेश रेट, 1.07 बिलियन कलर्स, 2160hz PWM डिमिंग का सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक और विक्ट्री गोल्ड में उपलब्ध होगा। जबकि Narzo 90x 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी।
इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। ये स्मार्टफोन्स अलग कैमरा लेआउट के साथ हैं। इनमें से एक स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone 16 Pro Max के जैसी है। इन स्मार्टफोन्स में 7,000 mAh की बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी।
Realme ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग Realme P4x 5G फोन 7000mAh की Titan Battery के साथ आने वाला है। कंपनी इसे अपने सेगमेंट का सबसे फास्ट बिग बैटरी फोन कह रही है, क्योंकि इसमें बड़ी बैटरी के साथ-साथ MediaTek का Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है। एक टिप्सटर का दावा है कि Realme P4x की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये होगी, जो 6GB + 128GB मॉडल के लिए बताई गई है। 8GB + 128GB वेरिएंट को 17,499 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट को 19,499 रुपये में लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Realme C85 5G की टक्कर Moto G67 Power 5G और Samsung Galaxy A17 5G से हो रही है। Realme C85 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं Moto G67 Power 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy A17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है।
चीन की TENAA और MIIT सर्टिफिकेशन साइट्स पर Realme के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - RMX5121 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट स्क्रीन मिल सकती है। इसके रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है।
डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच LCD HD+ डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme C85 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Lava Agni 4 की टक्कर Vivo T4 और Realme P4 Pro 5G से हो रही है। Lava Agni 4 का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Vivo T4 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। जबकि Realme P4 Pro 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है।
Vivo Y500 Pro का मुकाबला Oppo F31 5G और Realme P4 Pro 5G से हो रहा है। Vivo Y500 Pro का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 1,799 (लगभग 22,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं Oppo F31 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है। जबकि Realme P4 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।
Realme C85 Pro में 6.8 इंच AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले (1,080 x 2,344 पिक्सल्स ) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 685 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Realme C85 Pro में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 है।
Flipkart Big Bang Diwali सेल में Realme P4 Pro 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Realme P4 Pro 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 22,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल अगस्त में 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं बैंक ऑफर में चुनिंदा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,999 रुपये हो जाएगी।