3000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन

Realme 16 5G को फ्लिपकार्ट पर सस्ते में खरीजा जा सकता है।

3000 रुपये सस्ता मिल रहा Realme का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला जबरदस्त फोन

Photo Credit: Realme

Realme 16 5G में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme 16 5G में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme 16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर है।
  • Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Realme ने इस साल भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 5G लॉन्च किया था जो कि अब फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप Realme 16 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। 16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर और 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Realme 16 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme 16 5G Price & Offers

Realme 16 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 31,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,025 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,974 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 13,450 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Realme 16 5G Features & Specifications

Realme 16 5G में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि 16 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। बैटरी बैकअप के लिए इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme 16 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 16 5G में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, 4G LTE, जीपीएस, वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  2. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  3. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  4. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  5. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  6. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  9. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  10. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »