• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर

7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर

Flipkart पर इस फोन को 35% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।

7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर

Photo Credit: realme

realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • रियलमी के P4 Lite 5G में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
  • स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

realme के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर धांसू डिस्काउंट ऑफर आया है। realme P4 Lite 5G को कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च किया था।  इस पॉपुलर फोन पर एमआरपी से भारी छूट दी जा रही है। P4 Lite 5G अपने एमआरपी से 35% तक डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में बड़ी बैटरी है और फास्ट चार्जिंग है। यह Dimensity 6300 ऑक्टाकोर चिपसेट से लैस है। 6.8 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ इसमें कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं फोन पर मिल रही धांसू डील के बारे में सबकुछ। 

realme P4 Lite 5G Discount Price Offer

realme P4 Lite 5G फोन को अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर लिस्ट किया गया है। Flipkart पर इस फोन को 35% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का एमआरपी 19,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर फोन 12,999 रुपये में लिस्टेड है। जिसमें इसका 4 जीब रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीदा जा सकता है। फोन पर कंपनी ने सीधा 7000 रुपये का डिस्काउंट दिया है। इतना ही नहीं, अगर इस फोन को ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदता है तो 650 रुपये की एक्स्ट्रा बचत की जा सकती है जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 12,349 रुपये रह जाती है। 

realme P4 Lite 5G Specifications

realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

रियलमी के P4 Lite 5G में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। साथ में MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट के साथ हेडफोन जैक भी दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »