• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील

Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील

Realme 15 Pro 5G के 12GB + 256GB मॉडल पर बड़ी डील मिल रही है। फोन ₹33,499 में लिस्ट है और बैंक कैशबैक के बाद कीमत ₹31,824 हो जाती है।

Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील

Photo Credit: Realme

Realme 15 Pro पर डील में 12GB RAM और 7000mAh बैटरी मिलती है

ख़ास बातें
  • Realme 15 Pro 12GB मॉडल ₹33,499 में खरीद सकते हैं
  • बैंक कैशबैक के बाद इफेक्टिव कीमत ₹31,824 हो जाएगी।
  • फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी मिलती है
विज्ञापन

Realme 15 Pro मॉडल पर बड़ी डील मिल रही है। फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आता है। इसमें 8-इंच full HD+ AMOLED पैनल मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी एक खासियत Snapdragon 7 Gen 4 SoC है। फोन में 7,000mAh बैटरी 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है और कैमरा सिस्टम भी एक समान है।

Realme 15 Pro deal

Realme 15 Pro 5G के 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन को फिलहाल Flipkart पर 33,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जो लॉन्च प्राइस से 2,500 रुपये कम है। इसके अलावा, यदि ग्राहक Flipkart को-ब्रांडेड SBI या Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 1,675 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा, जो इफेक्टिव कीमत को 31,824 पर ले आएगा। खबर लिखते समय तक डील चुनिंदा कलर ऑप्शन पर थी और लिमिटेड स्टॉक दिखाई दे रहा था।

Realme 15 Pro 5G specifications

Realme 15 5G Android 15-बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है, जिसमें कई AI फीचर्स, जैसे AI Edit Genie और AI Party Mode शामिल हैं। इसमें 6.8-इंच का full HD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2800×1280 पिक्सल है। पैनल 144Hz रिफ्रेश रेट, 2500Hz टच रिस्पॉन्स और 6500 nits पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन Snapdragon 7 Gen 4 SoC पर काम करता है, जिसे 8GB/12GB तक LPDDR4X रैम और 128GB/256GB/512GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Realme 15 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50MP (Sony IMX896) प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं। ये सभी सेंसर 4K60fps सपोर्ट करते हैं। वहीं फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी दिया गया है। यह फोन IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की मोटाई Flowing Silver वेरिएंट के लिए 7.79mm, Silk Purple के लिए 7.69mm और Velvet Green के लिए 7.84mm है, जबकि वजन 187 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »