Pricing

Pricing - ख़बरें

  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Apple के iPhone 16 को 89,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 72,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एपल का A18 चिपसेट दिया गया है। इसमें Samsung Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 84,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है।
  • Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
    Oppo Pad Mini Matte Display Edition में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 Mobile Platform का इस्तेमाल किया जाएगा। इस टैबलेट में 8,000 mAh की बैटरी होगी। Oppo Pad Mini में 8.8 इंच 2.5K OLED मैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस टैबलेट में मैट डिस्प्ले से ग्लेयर में कमी होगी और लिखने पर यह पेपर जैसा महसूस होगा।
  • Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
    Dell ने आज भारत में अपना नया लैपटॉप Dell XPS 13 लॉन्च किया है, जिसमें Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर काम करता है। इस लैपटॉप में 13.4 इंच की 2.5K InfinityEdge टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका 30–120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। Dell XPS 13 के 16GB+512GB SSD की कीमत ₹1,80,990 है।
  • Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
    आगामी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस कैमरा यूनिट में Hasselblad के इमेजिंग सिस्टम हो सकता है। Oppo Find X सीरीज में यह इमेजिंग सिस्टम दिया गया है। Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
    Acer ने आज भारत में अपनी टैबलेट लाइनअप में विस्तार करते हुए Acer Iconia Tab 12 5G को लॉन्च किया है। इस टैबलेट की शुरुआती कीमत ₹29,999 है। Iconia Tab 12 5G के रियर कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट 10,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
    OnePlus ने आज नया फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 लॉन्च किया है। यह फोन CNY 5,999 (लगभग ₹85,866) की शुरुआती कीमत में आता है। इस फोन में 9000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट से लैस है। यह फोन 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है।
  • Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
    इस सेल में Sony BRAVIA 3 Series 75 इंच 4K Ultra HD स्मार्ट TV को 2,69,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 1,29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें TCL के 75 इंच 4K QLED Ultra HD Smart TV को 1,61,990 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 70,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
  • Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Vivo V80 को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है।
  • iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
    iQOO Neo 12 स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने कयासों पर विराम लगाते हुए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को कंफर्म कर दिया है। Weibo पर iQOO ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि iQOO Neo 12 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। पुराने मॉडल में 7500mAh बैटरी दी गई थी। इस लिहाज से यह बड़ा अपग्रेड होगा।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
    Amazon पर चल रही Great Indian Festival Sale 2026 नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए फायदेमंद मौका साबित हो सकता है। आज हम Samsung Galaxy Z Fold 7 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें धांसू कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर को शामिल किया गया है। यह फोन अपनी लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन 51,000 सस्ता मिल रहा है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 चल रही है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर, लैपटॉप, टीवी, ईयरबड्स और अन्य डिवाइसेज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फेस्टिवल सेल में OnePlus Nord CE6 Lite पर गजब छूट मिल रही है। सेल के दौरान कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत हो रही है।
  • Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
    Volvo ने भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV EX90 लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.26 करोड़ रुपये रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 106kWh की बैटरी और डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जो 456hp की पावर और 670Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 625 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें 14.5 इंच की टचस्क्रीन, 9 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 25 स्पीकर वाला Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम और 9 एयरबैग मिलते हैं। SUV में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है।
  • Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
    Xiaomi ने भारत बाजार में Redmi 17C 5G लॉन्च किया था, जिसकी तुलना Lava Virat Curve 5G और OnePlus N6 से हो रही है। Redmi 17C 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹20,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹22,999 में आता है। जबकि Lava Virat Curve 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹23,999 है। वहीं OnePlus N6 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 है।
  • पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
    Portronics ने भारत में Zeno L Mini वायरलेस लेग मसाजर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 2,849 रुपये रखी गई है। इस डिवाइस में एयर कंप्रेशन तकनीक दी गई है, जो पैरों के आसपास नियंत्रित दबाव बनाकर मसाज करती है। इसमें Calf, Thigh, Upper Arm, Forearm, Recovery और Targeted समेत 6 मसाज मोड मिलते हैं। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा प्रेशर चुन सकते हैं। इसमें 2,000mAh की बैटरी और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 75 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
    Apple ने भारत में फेस्टिव सीजन के लिए ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी ने रंगोली डिजाइन वाले Special Edition AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 17,900 रुपये है। इनके चार्जिंग केस पर भारतीय रंगोली कला से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा, चुनिंदा iPhone, Mac कंप्यूटर और iPad की खरीद पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। ग्राहकों को चुनिंदा डिवाइस पर 12 महीने तक No Cost EMI की सुविधा भी मिलेगी। Apple Watch और दूसरी एक्सेसरीज पर भी ऑफर उपलब्ध हैं। ये ऑफर्स 11 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक चलेंगे।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »