Pm Modi

Pm Modi - ख़बरें

  • पीएम नरेंद्र मोदी के Instagram पर सिर्फ 4 दिनों में बढ़े 40 लाख फॉलोअर्स, सेल्फी वीडियो पर आए करोड़ों व्यूज
    प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला सेल्फी वीडियो गुरुवार को 23 जुलाई 2026 की रात 11:52 बजे किया था, जिसे जबरदस्त पसंद किया गया और उस वीडियो पर अब तक 396 मिलियन यानी कि (39.6 करोड़) व्यूज आ चुके हैं। पहले वीडियो शेयर करने के बाद उसे काफी लोकप्रियता मिली और अब तक 4 मिलियन (40 लाख) फॉओलर्स जुड़ गए हैं।
  • Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पब्लिक एग्जामिनेशन सिस्टम को लीक-प्रूफ और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व Infosys के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे, जिन्होंने Aadhaar और भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाई है। सरकार का उद्देश्य AI और अन्य आधुनिक तकनीकों की मदद से एग्जामिनेशन सिस्टम को सुरक्षित बनाना और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकना है।
  • Facebook, Instagram जैसे सोशल मीडिया ऐप्स भारत में होंगे बच्चों के लिए बैन! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के कानून को सराहा
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन वाले प्रतिबंध की तारीफ की है। ऑस्ट्रेलिया-भारत सालाना लीडर्स समिट के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया को रेगुलेट करने और युवा यूजर्स को प्रोटेक्ट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की कोशिश एक अहम मिसाल कायम कर रही हैं।
  • अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
    गुजरात के साणंद में पीएम नरेंद्र मोदी ने CG सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) फेसिलिटी का उद्घाटन किया, जिसमें अब कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत हो गई है। CG SEMI OSAT फेसिलिटी को जापान की कंपनी रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इसमें भारतीय, जापानी और थाई कॉलेब्रेशन से ₹7,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया गया है।
  • PM Modi बोले Work From Home करो! जानिए बेहतरीन सेटअप के लिए कौन-कौन सी चीजें जरूरी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के बाद Work From Home यानी WFH फिर चर्चा में आ गया है। कोविड के दौरान लोगों को समझ आया था कि सिर्फ लैपटॉप और इंटरनेट से काम आसान नहीं होता। बिजली कटने, इंटरनेट डाउन होने और घर के शोर जैसी समस्याएं काम पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में Router UPS, पोर्टेबल पावर स्टोरेज यूनिट, Noise Cancelling Earbuds, Surge Protector और 5G Hotspot जैसे गैजेट्स काफी जरूरी हो जाते हैं। इसके अलावा सही डेस्क सेटअप, एर्गोनोमिक चेयर और फुट रेस्ट जैसी चीजें लंबे समय तक काम करने में आराम और बेहतर पॉस्चर बनाए रखने में मदद करती हैं।
  • मन की बात में PM मोदी ने बैंकिंग और सेफ्टी की दीं टिप्स, केवाईसी और ओटीपी साझा करने तक, जानें सबकुछ
    पीएम मोदी ने बैंक अकाउंट और वेलफेयर सर्विस के बीच बढ़ते संबंध पर जोर देते हुए कहा कि “हम सभी जानते हैं कि आजकल पेंशन, सब्सिडी, इंश्योरेंस, यूपीआई और सब कुछ बैंक अकाउंट से लिंक है। समय पर केवाईसी कराने से अकाउंट सुरक्षित होता है और बेहतरतरीके से काम करता रहता है, क्योंकि अधिकतर फाइनेंशियल सर्विस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर हो रही हैं।
  • PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
    नई दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन किया। यह आयोजन AI Impact Summit 2026 का हिस्सा है और इसे ग्लोबल साउथ में आयोजित बड़े AI सम्मेलनों में गिना जा रहा है। केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw और MeitY सचिव S. Krishnan ने बताया कि समिट में AI के फायदों और संभावित जोखिमों पर चर्चा होगी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 500 से ज्यादा इवेंट और 840 से अधिक प्रदर्शक इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। समिट की थीम ‘People, Planet and Progress’ है।
  • Gen-Z के बनाए ड्रोन्स ने जीता PM Modi का दिल, ISRO का 'Mars' चैलेंज हुआ वायरल
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को प्रसारित हुए ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) के 128वें एपिसोड में देश के युवाओं की वैज्ञानिक जिज्ञासा के बारे में बात की। इस बार उनका फोकस ISRO की एक अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता पर था, जिसने हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी बटोरी। पीएम मोदी ने बताया कि प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले Gen-Z प्रतिभागियों का उत्साह और लगातार कोशिशें उन्हें बेहद प्रभावित कर गईं और यही ऊर्जा भारत के वैज्ञानिक भविष्य का आधार है।
  • IMC 2025: 6G में दुनिया को लीड करेगा भारत! 10 सेमीकंडक्टर यूनिट्स पर भी चल रहा है काम
    इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के दौरान आयोजित इंटरनेशनल 6G सिम्पोजियम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं, बल्कि इसका आर्किटेक्ट बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले दशक में 6G तकनीक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगी और यह एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, स्मार्ट सिटीज और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे हर सेक्टर को बदलकर रख देगी।
  • IMC 2025: PM Modi ने कहा 'भारत में 1GB डेटा की कीमत 1 कप चाय से भी कम', स्वदेशी 4G में भारत टॉप 5 देशों में!
    IMC 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें एडिशन का उद्घाटन किया। दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित, IMC एशिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम, मीडिया और टेक्नोलॉजी इवेंट बताया जाता है। India Mobile Congress 2025 में बोलते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरसंचार क्रांति की ओर इशारा दिया और कहा कि भारत के लोगों को एक कप चाय से भी कम कीमत पर 1GB वायरलेस डेटा उपलब्ध कराया गया है।
  • PM मोदी ने किया IMC 2025 का उद्घाटन, 6G से लेकर AI पर होगी बड़ी घोषणा
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में IMC 2025 का उद्घाटन किया। इस IMC में भारत के 6G के विजन पर बात होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ सैटेलाइट इंटरनेट पर भारत के विजन का पता लगेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस डिजिटल क्षेत्र में भारत के बढ़ते नेतृत्व के प्रतीक के साथ एक एशियाई और ग्लोबल टेक्नोलॉजी सम्मेलन बनकर उभरा है।
  • Semicon India 2025: भारत का पहला सेमीकंडक्टर चिप Vikram 32-bit तैयार, PM मोदी ने कही ये बड़ी बात
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमिकॉन इंडिया 2025 क्रॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन और डिजाइन-लिंक्ड प्रोत्साहन स्कीम के अगले फेज पर काम कर रही है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी तरह भारत में तैयार प्रोसेसर Vikram 32-bit और 4 अन्य प्रोजेक्ट के टेस्टिंग चिप्स भेंट प्रस्तुत किए। पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का आधार अहम खनिज हैं।
  • 79th Independence Day: सुबह 7:30 बजे शुरू होगा समारोह, मोबाइल, टीवी, लैपटॉप पर ऐसे देखें LIVE
    Independence Day 2025: 15 अगस्त को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह लगातार 12वां साल होगा जब पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 7:30 बजे होगी, जिसमें सबसे पहले विशिष्ट अतिथि शुभकामनाएं देंगे, फिर 21 तोपों की सलामी और राष्ट्रगान होगा। अगर आप इस पूरे समारोह और प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव देखना चाहते हैं, तो इसके कई आसान तरीके हैं । आप इसे टीवी, मोबाइल ऐप या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए कहीं भी और कभी भी ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं।
  • भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी से लेकर टेस्ला के मुंबई में शोरूम खोलने तक, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें
    Axiom-4 मिशन के क्रू के सदस्यों के साथ SpaceX का क्रू कैप्सूल Grace अमेरिका में कैलिफोर्निया के तट पर सैन डिएगो के निकट दोपहर 3 pm (भारतीय समय के अनुसार) उतरा है। इस क्रू कैप्सूल को धरती पर वापसी में लगभग 22.5 घंटे लगे हैं। इस मिशन के क्रू में शुक्ला के अलावा अमेरिका की Peggy Whitson, पोलैंड के Slawosz Uznanski Wisniewski और हंगरी के Tibor Kapu शामिल हैं।
  • PM Modi AC Yojana 2025: FREE में दिए जा रहे 1.5 करोड़ 5-स्टार AC? सामने आई योजना की सच्चाई ...
    पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार ने नई स्कीम निकाली है जिसके तहत लोगों को सरकार की तरफ से 1.5 करोड़ 5-स्टार AC मुफ्त में बांटे जाएंगे। बहुत से लोग इसमें अप्लाई करने दौड़ पड़े। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। योजना को लेकर खुद प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की ओर से सच्चाई बताई गई है कि यह फेक है। झांसे में न आएं।

Pm Modi - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »