• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • IMC 2025: PM Modi ने कहा 'भारत में 1GB डेटा की कीमत 1 कप चाय से भी कम', स्वदेशी 4G में भारत टॉप 5 देशों में!

IMC 2025: PM Modi ने कहा 'भारत में 1GB डेटा की कीमत 1 कप चाय से भी कम', स्वदेशी 4G में भारत टॉप 5 देशों में!

IMC 2025: इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) के उद्घाटन के बाद अपने भाषण में PM Modi ने डिजिटल इनोवेशन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भारत के डेवलपमेंट पर भी रोशनी डाली।

IMC 2025: PM Modi ने कहा 'भारत में 1GB डेटा की कीमत 1 कप चाय से भी कम', स्वदेशी 4G में भारत टॉप 5 देशों में!

Photo Credit: IMC

IMC 2025: पीएम मोदी ने कहा कि साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए कानूनों को मजबूत किया गया है

ख़ास बातें
  • भारत में 1GB वायरलेस डेटा की कीमत अब एक कप चाय से भी कम है: पीएम मोदी
  • भारत उन टॉप पांच देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास स्वदेशी 4G स्टैक है
  • PM Modi ने कहा साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए कानूनों को मजबूत किया गया
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें एडिशन का उद्घाटन किया। दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित, IMC एशिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम, मीडिया और टेक्नोलॉजी इवेंट बताया जाता है। India Mobile Congress 2025 में बोलते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरसंचार क्रांति की ओर इशारा दिया और कहा कि भारत के लोगों को एक कप चाय से भी कम कीमत पर 1GB वायरलेस डेटा उपलब्ध कराया गया है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) के उद्घाटन के बाद अपने भाषण में PM Modi ने डिजिटल इनोवेशन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भारत के डेवलपमेंट पर भी रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि भारत में 1GB वायरलेस डेटा की कीमत अब एक कप चाय से भी कम है, जिससे इंटरनेट का यूसेज पहले से कहीं अधिक किफायती हो गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत उन टॉप पांच देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास स्वदेशी 4G स्टैक है। अपने भाषण में उन्होंने कहा, "भारत ने अपना मेड इन इंडिया 4G स्टैक लॉन्च कर दिया है। यह देश के लिए एक बड़ी स्वदेशी उपलब्धि है। इसके साथ ही, भारत दुनिया के उन पांच देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जिनके पास यह क्षमता है..." PM Modi के मुताबिक, घरेलू 4G और 5G नेटवर्क न केवल सुचारू कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगे, बल्कि पूरे देश में तेज और विश्वसनीय इंटरनेट भी प्रदान करेंगे।

डिजिटल सुरक्षा के प्रति सरकार की नितियों पर बात करते हुए उन्होने कहा कि साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए कानूनों को मजबूत किया गया है और Grievance Redressal Mechanism में जबरदस्त सुधार हुआ है।

इससे पहले आज, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की डेवलपमेंट की सराहना करते हुए कहा कि इनोवेशन के क्षेत्र में हालिया सफलता देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक है और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में हालिया एंट्री इसका एक बड़ा उदाहरण है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025, आज 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक "इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म" थीम के साथ चलेगा। इस दौरान टेलीकॉम और उभरती टेक्नोलॉजी में लेटेस्ट इनोवेशन और डेवलपमेंट को दिखाया जाएगा और ग्लोबल लीडर्स, पॉलिसी मेकर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और इनोवेटर्स को एक मंच पर देखे जाएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »