इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 भारत में आज यानी कि 8 अक्टूबर से शुरू हो गया है।
Photo Credit: IMC 2025
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 भारत में आज यानी कि 8 अक्टूबर से शुरू हो गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में IMC 2025 का उद्घाटन किया। इस साल IMC में भारत के 6G के विजन पर बात होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ सैटेलाइट इंटरनेट पर भारत के विजन का पता लगेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस डिजिटल क्षेत्र में भारत के बढ़ते नेतृत्व के प्रतीक के साथ एक एशियाई और ग्लोबल टेक्नोलॉजी सम्मेलन बनकर उभरा है।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में इस साल 1.5 लाख से ज्यादा विजिटर, 7 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि और 150 से ज्यादा देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। 4.5 लाख वर्ग फुट के एग्जीबिशन स्पेस में 400 प्रदर्शक अपने-अपने उत्पादों और सर्विस का प्रदर्शन करेंगे।
सैटकॉम सम्मिट में सैटेलाइट बेस्ड कम्युनिकेशन सर्विस के युग पर बात होगी, जबकि IMC एस्पायर प्रोग्राम साझेदारी और निवेश को बढ़ावा देने के लिए करीब 500 स्टार्टअप और 300 वेंचर कैपिटिलिस्ट, प्राइवेट इक्विटी इंवेस्टर और इंडस्ट्री लीडर्स को एक साथ लाएगा। इस इवेंट में ग्लोबल स्टार्टअप वर्ल्ड कप इंडिया एडिशन का भी आयोजन होगा।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस साल डिजिटल इनोवेशन के सेक्टर में 6 मुख्य ग्लोबल सम्मिट होंगे। इनमें इंटरनेशनल भारत 6G सिमोजियम शामिल है, जो भारत 6G एलाइंस के जरिए नेक्स्ट जेन के 6G रिसर्च में भारत का नेतृत्व करेगी। इंटरनेशनल AI सम्मिट में कम्युनिकेशन नेटवर्क और डिजिटल सर्विस में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बड़ी भूमिका फोकस किया जाएगा। वहीं साइबर सिक्योरिटी सम्मिट में भारत के 1.2 बिलियन टेलीकॉम यूजर्स की सिक्योरिटी पर जोर दिया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999