• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • YouTube TV के नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश, अब अपनी पसंद के कंटेंट के लिए ही करना होगा भुगतान

YouTube TV के नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश, अब अपनी पसंद के कंटेंट के लिए ही करना होगा भुगतान

YouTube ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में काफी बदलाव कर दिया है।

YouTube TV के नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश, अब अपनी पसंद के कंटेंट के लिए ही करना होगा भुगतान

Photo Credit: Unsplash/حامد طه

ख़ास बातें
  • स्पोर्ट्स प्लान की कीमत 64.99 डॉलर प्रति माह है।
  • स्पोर्ट्स + न्यूज प्लान की कीमत 71.99 डॉलर प्रति माह है।
  • एंटरटेनमेंट प्लान की कीमत 54.99 डॉलर प्रति माह है।
विज्ञापन

YouTube ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में काफी बदलाव कर दिया है। YouTube TV अब 10 से ज्यादा नए और कम कीमत वाले सब्सक्रिप्शन प्लान प्रदान कर रहा है। अब कंपनी एक सिंगल प्लान के बजाय यूजर्स की जरूरत और पसंद के हिसाब से अलग-अलग प्लान प्रदान कर रही है, जिससे यूजर्स स्पोर्ट्स, न्यूज या एंटरटेनमेंट जैसी कैटेगरी के लिए भुगतान कर सकते हैं। अब यूजर्स $82.99 के मासिक बेस प्लान के बजाय अपनी जरूरत के प्लान चुनकर सब्सक्रिप्शन पर पैसे बचा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

YouTube ने कहा कि "टीवी देखना आसान होना चाहिए और इस हफ्ते लॉन्च हो रहे YouTube TV प्लान के साथ हम ग्राहकों को उनके सब्सक्रिप्शन पर ज्यादा कंट्रोल दे रहे हैं। अगले कुछ हफ्तों में हम स्पोर्ट्स, न्यूज, एंटरटेनमेंट और फैमिली कंटेंट के लिए 10 से ज्यादा प्लान लॉन्च कर रहे हैं, जिनकी कीमत मेन YouTube TV प्लान से कम है।"

स्पोर्ट्स प्लान
स्पोर्ट्स प्लान की कीमत 64.99 डॉलर प्रति माह और नए यूजर्स के लिए 54.99 डॉलर प्रति माह है। यह प्लान YouTube TV के मेन प्लान से 18 डॉलर कम कीमत पर यूजर्स को स्पोर्ट्स इवेंट के साथ-साथ FS1, NBC स्पोर्ट्स नेटवर्क, ESPN के सभी नेटवर्क और ESPN अनलिमिटेड जैसे स्पोर्ट्स नेटवर्क तक एक्सेस प्रदान करता है।

स्पोर्ट्स + न्यूज प्लान
स्पोर्ट्स + न्यूज प्लान की कीमत 71.99 डॉलर प्रति माह और नए यूजर्स के लिए 56.99 डॉलर प्रति माह है। इस प्लान की कीमत YouTube TV के मेन प्लान से 11 डॉलर कम है। यह प्लान स्पोर्ट्स प्लान के बेनिफिट्स के साथ-साथ CNBC, Fox News, MSNBC, CNN जैसे नेटवर्क के जरिए नेशनल न्यूज और CSPAN, Bloomberg और Fox Business का एक्सेस प्रदान करता है।

एंटरटेनमेंट प्लान
एंटरटेनमेंट प्लान की कीमत 54.99 डॉलर प्रति माह और नए यूजर्स के लिए 44.99 डॉलर प्रति माह है। यह प्लान सिनेमा और कॉमेडी लवर्स के लिए ब्रॉडकास्टर और कंटेंट प्रदान करता है, जिनमें FX ड्रामा से लेकर Hallmark क्लासिक्स तक, कॉमेडी सेंट्रल, ब्रावो, पैरामाउंट, फुड नेटवर्क, एचजीटीवी समेत कई अन्य चैनल शामिल हैं। इस प्लान की कीमत मेन प्लान से 28 डॉलर कम है।

न्यूज + एंटरटेनमेंट + फैमिली प्लान
न्यूज + एंटरटेनमेंट + फैमिली प्लान की कीमत 69.99 डॉलर प्रति माह और नए यूजर्स के लिए 59.99 डॉलर प्रति माह है। इस प्लान की कीमत मेन प्लान से 13 डॉलर कम है। यह न्यूज और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ डिज्नी चैनल, निकलोडियन, नेशनल ज्योग्राफिक, कार्टून नेटवर्क, पीबीएस किड्स और अन्य फैमिली कंटेंट का लाभ प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: YouTube, YouTube Base Plan, YouTube TV Plans
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »