Payments Bank

Payments Bank - ख़बरें

  • ATM यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ATM के नियम
    नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से ATM नियमों में बदलाव होने जा रहा है। HDFC Bank ने UPI के जरिए कैश विड्रॉल को फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर दिया है, जबकि लिमिट पार करने पर 23 रुपये चार्ज लिया जाएगा। वहीं Punjab National Bank ने कुछ डेबिट कार्ड्स के लिए रोजाना कैश निकालने की सीमा घटाकर 50,000 से 75,000 रुपये कर दी है। इसके अलावा Jio Payments Bank ने QR कोड के जरिए कैश विड्रॉल की सुविधा शुरू की है। इन बदलावों का मकसद डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना है।
  • अकाउंट में बिना पैसे भी कर सकेंगे UPI पेमेंट! Google Pay का खास क्रेडिट कार्ड Flex लॉन्च, ऐसे करें इस्तेमाल
    Google ने भारत में Rupay पर अपना Flex by Google Pay क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। पेमेंट्स के लिए यह यूपीआई जैसा है लेकिन एक सुविधा क्रेडिट कार्ड जैसी है। Axis Bank के साथ पेश किया गया यह एक तरह का नया पेमेंट फीचर है। यह गूगल पे ऐप से लिंक्ड होता है। इसकी मदद से किसी भी दुकान पर लगे UPI QR कोड को स्कैन करके सीधे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की जा सकती है।
  • जीरो नेटवर्क में भी होगी UPI पेमेंट्स, कीपैड फोन में भी काम करेगा तरीका, यहां देखें फुल गाइड
    UPI Offline Payments उन स्थितियों के लिए बनाया गया फीचर है, जहां मोबाइल डेटा या नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। यह सिस्टम USSD कोड *99# के जरिए चलता है और यूजर्स बिना इंटरनेट, बिना ऐप और यहां तक कि कीपैड फोन से भी सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। इसमें वही UPI PIN इस्तेमाल होता है जो ऑनलाइन UPI में चलता है, इसलिए सुरक्षा के स्तर में कोई बदलाव नहीं आता। NPCI ने सुरक्षा को देखते हुए प्रति ट्रांजेक्शन 5,000 रुपये और रोजाना 5,000 रुपये की लिमिट तय की है। यह फीचर मेट्रो, हाईवे, बेसमेंट, गांव या किसी भी लो-नेटवर्क एरिया में तुरंत काम आता है और लगभग सभी बैंक इसे सपोर्ट करते हैं।
  • Offline UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगी UPI पेमेंट, यहां देखें फुल गाइड
    भारत में UPI सबसे तेज़ और आसान पेमेंट तरीका बन चुका है, लेकिन कई बार इंटरनेट न होने पर लोग पेमेंट नहीं कर पाते। ऐसे समय में काम आता है UPI का *99# USSD फीचर, जिससे बिना डेटा ऑन किए भी पेमेंट किया जा सकता है। यह सिस्टम बेसिक मोबाइल नेटवर्क पर चलता है और सिक्योरिटी UPI PIN के जरिए बनी रहती है। यूजर्स मोबाइल पर *99# डायल कर “Send Money” चुनते हैं, अमाउंट डालते हैं और UPI PIN से ट्रांजेक्शन पूरा कर देते हैं। इसकी लिमिट 200 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन और 2,000 रुपये प्रतिदिन तय है। कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों, ट्रैवल या डेटा खत्म होने पर यह फीचर बेहद काम आता है।
  • ChatGPT करेगा शॉपिंग और पेमेंट्स, जानें क्या है भारत का नया Agentic Payments सिस्टम?
    आजकल यूजर ChatGPT जैसे AI असिस्टेंट्स से प्रोडक्ट्स सर्च करने, प्राइस कम्पेयर करने, या शॉपिंग लिस्ट बनाने जैसे काम करवाते हैं। लेकिन अब यह कदम आगे बढ़ चुका है। Agentic Payments की मदद से यूजर उसी चैट में पेमेंट भी पूरा कर पाएंगे, बिना किसी वेबसाइट या ऐप पर जाए। इस प्रोजेक्ट में तीन दिग्गजों की पार्टनरशिप है, जिसमें भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए पॉपुलर Razorpay, हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन को संभालने वाला NPCI और ChatGPT बनाने वाला OpenAI शामिल हैं।
  • UPI पेमेंट्स पर लगेंगे चार्ज? जानें क्या बोलें RBI गवर्नर
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि UPI ट्रांजैक्शंस पर किसी तरह का चार्ज लगाने का कोई प्रस्ताव फिलहाल नहीं है। गवर्नर ने यह भी जानकारी दी कि केंद्रीय बैंक क्रेडिट पर खरीदे गए मोबाइल फोनों को EMI न चुकाने की स्थिति में दूर से लॉक करने के प्रस्ताव की जांच कर रहा है। गवर्नर मल्होत्रा पोस्ट-मोनेटरी पॉलिसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जब उनसे UPI ट्रांजैक्शंस पर चार्ज लगाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि हमारे सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
  • इस दिन नहीं चलेगा UPI साथ रखें कैश, बैंक ने जारी किया अलर्ट
    एचडीएफसी बैंक ने एक मैंटेनेंस की घोषणा की है, जिसके चलते जुलाई 2025 में दो तारीखों पर उसका UPI अस्थायी तौर पर बंद हो जाएगा। इन डाउनटाइम के दौरान ग्राहक HDFC Bank के मोबाइल बैंकिंग ऐप, गूगल पे, वॉट्सऐप पे, पेटीएम और एचडीएफसी बैंक अकाउंट से संबंधित अन्य यूपीआई ऐप समेत कई प्लेटफॉर्म के जरिए कोई भी यूपीआई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे।
  • Jio Payments Bank नया अकाउंट खोलने वालों को दे रहा है Rs 5,000 के रिवॉर्ड्स, लेकिन सीमित समय के लिए...
    Jio Payments Bank  25 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 के बीच नया सेविंग्स अकाउंट खोलने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये की कीमत के फेस्टिव रिवॉर्ड्स ऑफर कर रहा है। कंपनी ने बताया है कि ये रिवॉर्ड्स McDonald's, EaseMyTrip और Max Fashion जैसे ब्रांड्स के कूपन हैं। कंपनी के मुताबिक, ग्राहक Jio Payments Bank के लिए पांच मिनट से भी कम समय में अपना अकाउंट खोल सकते हैं।
  • RBI ने बढ़ाई UPI Lite की लिमिट, अब बिना इंटरनेट कर पाएंगे 1000 रुपये की ट्रांजेक्शन
    भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने UPI Lite की लिमिट 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी है। इसमें वॉलेट लिमिट भी 2000 रुपये से बढ़ाकर कुल 5000 रुपये कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य ग्रोसरी का सामान खरीदने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए पेमेंट करने या क्विक स्नैक खरीदने जैसे डेली पेमेंट के लिए यूपीआई लाइट के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना है।
  • देश के रुपये को इंटरनेशनल बनाने की तैयारी, RBI की निगरानी में हो रहा eRupee ट्रायल 
    भारत में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) eRupee का ट्रायल किया जा रहा है। इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कई बैंकों को जोड़ा है। हालांकि, RBI का कहना है कि इसे लेकर वह कोई जल्दबाजी नहीं करेगा। ई-रुपये का ट्रायल लगभग दो वर्ष पहले शुरू किया गया था। यह ट्रायल अब एडवांस फेज में है। कुछ UPI ऐप्स भी RBI की निगरानी में डिजिटल रुपये के ट्रायल में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।
  • Boat स्मार्टवॉच से कर पाएंगे डिजिटल पेमेंट, बिना पिन दर्ज किए होगी ट्रांजेक्शन
    Boat की स्मार्टवॉच में अब यूजर्स को टैप एंड पे का फीचर मिलने वाला है। स्मार्टवॉच यूजर्स पॉइंट-ऑफ-सेल टर्मिनल पर इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। इस सर्विस को चालू करने के लिए बोट मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी कर रहा है। इसे Boat के ऑफिशियल एप्लिकेशन के जरिए एक्सेस किया जाएगा। यह फीचर मास्टरकार्ड की टोकनाइजेशन कैपेबिलिटीज द्वारा सिक्योर होगा। यूजर्स को 5,000 रुपये तक ट्रांजेक्शन के लिए कोई पिन दर्ज नहीं करना होगा।
  • Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच लॉन्च, डिजिटल पेमेंट और फिटनेस दोनों के लिए बेस्ट
    Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच सामान्य हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग फीचर्स से भी लैस है।
  • NRI और इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए लॉन्च हुई UPI One World वॉलेट सर्विस
    इस सर्विस का इस्तेमाल मर्चेंट्स और होटल्स के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रैवल बुकिंग के लिए किया जा सकेगा। UPI का विदेश में भी तेजी से एक्सपैंशन किया जा रहा है
  • Jio Finance App : Paytm, Phonepe को चुनौती! ‘जियो फाइनेंस ऐप’ का बीटा वर्जन लॉन्‍च, UPI पेमेंट भी कर पाएंगे
    Jio Finance App : कंपनी ने बताया है कि वह अपने ऐप के जरिए लोगों को यूपीआई, डिजिटल बैंकिंग और म्‍यूच्‍अल फंड्स पर लोन जैसी सुविधाएं ऑफर करेगी।
  • भारत में पिछले वित्त वर्ष में हुई 131 अरब UPI ट्रांजैक्शंस, PhonePe की बड़ी हिस्सेदारी 
    UPI ट्रांजैक्शंस में PhonePe की हिस्सेदारी 48.3 प्रतिशत और Google Pay की 37.6 प्रतिशत की है। RBI की ओर से बंदिशें लगाने के बाद Paytm Payments Bank का मार्केट शेयर घटा है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »