Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच लॉन्च, डिजिटल पेमेंट और फिटनेस दोनों के लिए बेस्ट

Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच डायरेक्ट, ऑन-द-गो पेमेंट के लिए डायल में एक एम्बेडेड RuPay चिप से लैस है।

Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच लॉन्च, डिजिटल पेमेंट और फिटनेस दोनों के लिए बेस्ट

Photo Credit: Airtel

Airtel Payments Bank Smartwatch में TFT LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 10 दिनों तक चलती है।
  • Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच में TFT LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच 130 स्पोर्ट्स मोड को ट्रैक कर सकती है।
विज्ञापन
Airtel Payments Bank ने Global Fintech Fest 2024 में नॉयज और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की साझेदारी से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ एक स्मार्टवॉच पेश की है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक स्मार्टवॉच एक इंटीग्रेटेड RuPay चिप से लैस है जो यूजर्स की कलाई से ट्रांजेक्शन आसान बनाती है। इसे पेमेंट कम फिटनेस डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया गया है, जिस डिवाइस में हेल्थ और फिटनेस मॉनिटर फीचर्स शामिल हैं। आइए Airtel Payments Bank Smartwatch के बारे में जानते हैं।


Airtel Payments Bank Smartwatch Price


भारत में Airtel Payments Bank Smartwatch की कीमत की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि कंपनी का कहना है कि यह जल्द ही बैंक के ऑनलाइन और रिटेल दोनों प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।


Airtel Payments Bank Smartwatch Features


कंपनी की प्रेस के अनुसार, Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच डायरेक्ट, ऑन-द-गो पेमेंट के लिए डायल में एक एम्बेडेड RuPay चिप से लैस है। यह NCMC इंटीग्रेशन भी प्रदान करता है, जो टैप और पे ट्रांजेक्शन के लिए सपोर्ट करता है। इस इंटीग्रेशन के साथ स्मार्टवॉच भारत में मर्चेंट लोकेशन और मेट्रो, बसों, पार्किंग फेसिलिटी और अन्य जगहों पर पेमेंट का सपोर्ट करती है। यूजर्स स्मार्टवॉच से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट को ऑन/ऑफ कर सकते हैं। इसके अलावा यह जहां लागू हो ट्रांसपोर्ट कंसेशन और मंथली पास जारी करने को भी ध्यान में रख सकता है। यूजर्स 5,000 रुपये की लिमिट के साथ बिना अपना पिन डाले कॉन्टैक्टलेस टर्मिनल पर भी पेमेंट कर सकते हैं। तय लिमिट से ज्यादा पेमेंट के लिए पिन कोड दर्ज करना जरूरी होगा।

नई Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच सामान्य हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग फीचर्स से भी लैस है, जिसमें ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2), बॉडी टेंप्रेचर, हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनिटर शामिल है। यह भी दावा किया जाता है कि यह 130 स्पोर्ट्स मोड को ट्रैक कर सकती है। यूजर्स वॉच को 150 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉच फेस के साथ कस्टमाइज कर सकते हैं। स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है। यह IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आती है। Airtel का कहना है कि इसमें 550 निट्स ब्राइटनेस वाली TFT LCD डिस्प्ले है। यह अन्य स्मार्टवॉच की तरह ही स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर नोटिफिकेशन, कॉल रिमाइंडर और मैसेज भी डिस्प्ले करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Airtel Payments Bank स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »