Oppo Price

Oppo Price - ख़बरें

  • Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
    Oukitel ने मार्केट में अपना लेटेस्ट फोन Oukitel C18 लॉन्च किया है जो देखने में iPhone जैसा लगता है। इसका रियर पैनल डिजाइन कुछ iPhone 18 Pro की तरह डिजाइन किया गया है। फोन कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह 5000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। फोन में रियर साइड में AI कैमरा दिया गया है। यह फोन वजन में हल्का है और वर्चुअल रैम की मदद से 16GB तक मैमोरी सपोर्ट कर लेता है।
  • Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
    Oppo K14x 5G को इस वक्त सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन कंपनी का पॉपुलर हैंडसेट रहा है जिसे अब भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन Dimensity 6300 चिप से लैस होकर आता है। फोन में बड़ी बैटरी लगी है जो 6500mAh की है। इस फोन में कंपनी ने AI फीचर्स भी दिए हैं।
  • Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
    Oppo Find X10 Ultra की टेस्टिंग MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ की जा रही है। इस चिपसेट के साथ यह पहला अल्ट्रा कैटेगरी का स्मार्टफोन हो सकता है। इससे पहले Oppo के Ultra मॉडल्स में Qualcomm के Snapdragon चिपसेट्स दिए गए हैं। Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच BOE डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
  • Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
    Poco M8 Power 5G को Flipkart पर भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,499 रुपये में लिस्ट किया गया है लेकिन 1000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट यहां लिया जा सकता है जो कि चुनिंदा बैंक कार्ड पर मिल रहा है। इतना ही नहीं, अगर आप इसके साथ पुराना फोन भी देते हैं तो 2000 रुपये और सस्ता इसे खरीद सकते हैं।
  • Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
    इस टैबलेट में नए डिजाइन वाला Notes ऐप हो सकता है। इससे यूजर्स सिंगल टैप से अपने नोट्स के साथ इमेजेज को जोड़ सकेंगे। इस टैबलेट में यूजर्स को व्लॉग की फुटेज को सीधे CapCut की मीडिया लाइब्रेरी में भेजने का विकल्प भी मिल सकता है। Oppo ने आगामी टैबलेट के डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी क बारे में जानकारी नहीं दी है।
  • Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को गिफ्ट भी दिए जा सकते हैं। इस पोस्ट में दी गई टीजर इमेज में Oppo Reno 17 सीरीज का एक स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
  • OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.78 इंच 1.5K (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 450 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Oppo के नए ColorOS 17 पर चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
    Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max की सेल आज से भारत में शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट पर Oppo Find X10 की खरीद पर सीधे ₹25 और Oppo Find X10 Pro Max की खरीद पर ₹30 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है। Oppo Find X10 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,39,999 औरOppo Find X10 Pro Max के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,99,999 है।
  • Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
    Oppo F35 Pro 5G कंपनी का बेहतरीन कैमरा फोन कहा जाता है। खासकर इसका सेल्फी कैमरा विशेष तौर पर चर्चा का विषय रहा है। इसके साथ ही इसकी विशाल बैटरी इसे और भी धांसू फोन बनाती है। Oppo F35 Pro 5G फोन Flipkart पर सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट हो गया है। 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ फोन दो रियर कैमरा से लैस होकर आता है।
  • Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
    Oppo Find X10 Pro Max का मुकाबला भारत में iPhone 18 Pro Max और Vivo X300 Ultra से हो रहा है। Oppo Find X10 Pro Max के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,99,999 है। iPhone 18 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,79,900 है। और Vivo X300 Ultra के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,59,999 है।
  • Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
    Oppo ने चीन में दो नए SUPERVOOC Power Bank लॉन्च किए हैं। इनमें 15,000mAh बैटरी वाला 80W फास्ट चार्जिंग मॉडल और 20,000mAh बैटरी वाला 67W चार्जिंग मॉडल शामिल है। दोनों पावर बैंक की कीमत 269 युआन रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में करीब 3,300 रुपये होती है। इनमें USB-C और USB-A पोर्ट के साथ PD और PPS चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। खास बात यह है कि कम्पैटिबल ColorOS स्मार्टफोन की मदद से यूजर्स पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, तापमान और चार्जिंग साइकल की जानकारी देख सकेंगे। फिलहाल भारत में लॉन्च की जानकारी नहीं है।
  • Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
    चीन में नवंबर में Oppo Reno 17 सीरीज को पेश किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 हो सकता है। भारत में अगले वर्ष की शुरुआत में यह स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च हो सकती है। हालांकि, Oppo ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इस सीरीज में Oppo Reno 17 Pro भी शामिल हो सकता है।
  • Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
    Oppo ने आज भारत में OPPO 22.5W Power Bank 10000 with Built-in Cable लॉन्च किया है। इस पावर बैंक की कीमत ₹2,199 है और बिक्री 29 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी। अभी यह पावर बैंक प्री-ऑर्डर के लिए ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस पावर बैंक के जरिए फोन, टैबलेट और ईयरफोन्स को चार्ज किया जा सकता है।
  • Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
    Oppo Find X10 फ्लैगशिप फोन मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Google Pixel 11 Pro XL और Samsung Galaxy S26 Ultra से हो रहा है। इन तीनों ही फोन में अलग-अलग प्रोसेसर दिए गए हैं। जैसे कि Oppo Find X10 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600M प्रोसेसर, Google Pixel 11 Pro XL में गूगल टेंसर जी6 प्रोसेसर और Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट है।
  • Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
    इन TWS ईयरबड्स मं 11 mm डायनैमिक वूफर्स और 6 mm ट्वीटर्स Hi-Res ऑडियो वायरलेस और स्पैटियल ऑडियो के लिए सपोर्ट के साथ हैं। ये SBC और LHDC जैसे कई ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। इन ईयरबड्स में डीप, मीडियम और लाइट मोड्स सहित विभिन्न सेटिंग्स के साथ एक्टिव नॉयस कैंसलेशन है। Oppo का दावा है कि ये ईयरबड्स सामान्य नॉयस के 99.8 प्रतिशत को ब्लॉक कर सकते हैं।

Oppo Price - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »