Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Oppo
Oppo K14x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च कर दिया है। K14x 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर से लैस है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Oppo K14x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OPPO K14x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन प्रिज्म वायलेट और आइसी ब्लू कलर में उपलब्ध है। यह फोन 16 फरवरी से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स से ऑर्डर हो सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक ऑफर में 1500 रुपये की बचत हो सकती है। वहीं 3 महीने की नो कॉस्ट EMI का ऑफर भी है।
Oppo K14x 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर के साथ ARM माली-G57 MC2@1072MHz GPU दिया गया है। इसमें 4GB / 6GB LPDDR4X RAM दी गई है, जिसे 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन से बढ़ाया जा सकता है। 128GB UFS 2.2 स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड कलर ओएस 16 पर काम करता है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो K14x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 45W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.6 मिमी, चौड़ाई 78.5 मिमी, मोटाई 8.61 मिमी और वजन 212 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!