Oppo Pad 6

Oppo Pad 6 - ख़बरें

  • Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
    Oppo ग्लोबल मार्केट में अपना नया टैबलेट लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले चीनी मार्केट में Oppo Pad 6 टैबलेट लॉन्च किया था। अब इसका लॉन्च ग्लोबल मार्केट में जल्द ही होने वाला है। टैबलेट के लॉन्च का संकेत इसके हालिया सर्टिफिकेशन से मिलता है। टैबलेट में 10,000mAh से ज्यादा की बैटरी आने की संभावना है। इसके रियर और फ्रंट में, दोनों तरफ कैमरा मिल सकता है।
  • Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
    Oppo Pad Air 6 के प्री-ऑर्डर कंपनी शुरू कर चुकी है। इसी के साथ इसके मेन स्पेसिफिकेशंस में 12.1 इंच के LCD डिस्प्ले पैनल का पता चलता है। टैबलेट में 2800 x 1980 पिक्सल रिजॉल्यूशन बताया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 7:5 होगा। टैबलेट के अंदर 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
  • Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
    इस टैबलेट में नए डिजाइन वाला Notes ऐप हो सकता है। इससे यूजर्स सिंगल टैप से अपने नोट्स के साथ इमेजेज को जोड़ सकेंगे। इस टैबलेट में यूजर्स को व्लॉग की फुटेज को सीधे CapCut की मीडिया लाइब्रेरी में भेजने का विकल्प भी मिल सकता है। Oppo ने आगामी टैबलेट के डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी क बारे में जानकारी नहीं दी है।
  • Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को गिफ्ट भी दिए जा सकते हैं। इस पोस्ट में दी गई टीजर इमेज में Oppo Reno 17 सीरीज का एक स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
  • Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
    Oppo Pad 6 F टैबलेट के बाद कंपनी का एक और टैबलेट नई लिस्टिंग में देखा गया है। यह Oppo Pad 6 F Lite के रूप में लॉन्च हो सकता है। Oppo Pad 6 F Lite में 45W फास्ट चार्जिंग का यहां से पता चलता है। इसकी इनपुट रेटिंग्स भी यहां मेंशन की गई हैं।
  • Flipkart Goat Sale: ₹20000 में आने वाले टॉप 5 टैबलेट पर हो रही तगड़ी बचत
    Flipkart Goat Sale में ₹20,000 में आने वाले टैबलेट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें OnePlus Pad Lite, Redmi Pad 2, Xiaomi Pad 6,Oppo Pad SE और Lenovo Legion Tab शामिल है। फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर से काफी बचत हो रही है।
  • 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Oppo Pad 6 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया टैबलेट 12.1 इंच LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा टैबलेट में 10,420mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसका Soft Light Edition भी पेश किया है। Oppo Pad 6 की शुरुआती कीमत करीब 49,000 रुपये रखी गई है।
  • Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
    Oppo Pad 6 का लॉन्च कंपनी ने 25 मई के लिए निर्धारित कर दिया है। टैबलेट को कंपनी चीनी समय के अनुसार शाम के 6 बजे लॉन्च करने वाली है। Oppo Pad 6 टैब में 12.1 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह 3K रिजॉल्यूशन के साथ आने वाला है। यह LCD पैनल से लैस होगा जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। Oppo Pad 6 में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
  • Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
    इस सीरीज के बेस मॉडल की TUV SUD वेबसाइट पर भी लिस्टिंग हुई है। Oppo Reno 16 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में 1 TB तक की स्टोरेज होगी। Oppo Reno 16 सीरीज को चीन में 25 मई को पेश किया जाएगा। इसके साथ Oppo Pad 6 को भी लाया जाएगा। Oppo Reno 16 में 6.32 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
  • Oppo के Reno 14 Pro में होगी 6.83 इंच की स्क्रीन, 6,200mAh बैटरी
    Oppo ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Reno 14 Pro के डिस्प्ले और बैटरी की जानकारी दी है। पिछले वर्ष पेश किए गए Reno 13 Pro के समान इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसकी फ्लैट स्क्रीन स्लिम बेजेल्स और सेंटर में फ्रंट कैमरा के साथ होगी। Reno 14 Pro में 6,200 mAh की बैटरी मिलेगी।
  • OnePlus Pad 2 Pro आया गीकबेंच पर नजर, Snapdragon 8 Elite, 16GB RAM के साथ देगा दस्तक
    OnePlus Pad 2 Pro जल्द ही बाजार में पेश होने वाला है। OnePlus Pad 2 Pro मॉडल नंबर OPPO OPD2409 के साथ गीकबेंच पर नजर आया है, जिसमें 8 कोर प्रोसेसर का खुलासा किया गया है जिसमें 2 कोर 4.32GHz तक जाते हैं, जबकि बाकि 6 कोर 3.53GHz पर क्लॉक किए जाते हैं। लिस्टिंग से यह भी संकेत मिलता है कि टैबलेट एंड्रॉयड15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें 16GB RAM दी गई है।
  • OnePlus Pad 2 टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले हुए लीक, जानें कब होगा लॉन्च?
    OnePlus Pad 2 टैबलेट को हाल ही में मॉडल नंबर OnePlus OPD2404 के साथ Geekbench पर देखा गया था। लिस्टिंग में चिपसेट की जानकारी से पता चला है कि टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर काम करेगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »