Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!

TUV डेटाबेस से टैबलेट के चार्जिंग, और पावर स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है।

Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!

Oppo Pad Mini को कंपनी ने लेटेस्ट टैबलेट के रूप में भारत में लॉन्च किया है जिसमें 8,000 mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Oppo Pad 6 F Lite में 45W फास्ट चार्जिंग का यहां से पता चलता है।
  • इससे पहले यह टैबलेट UAE TDRA डेटाबेस में भी देखा जा चुका है।
  • इसकी इनपुट रेटिंग्स भी यहां मेंशन की गई हैं।
विज्ञापन

Oppo Pad 6 F Lite लेटेस्ट टैबलेट के रूप में जल्द ही आ सकता है। इस टैबलेट को एक और सर्टिफिकेशन प्राप्त होने की खबर आ रही है। इससे पहले भी डिस्प्ले डिवाइस को अन्य सर्टिफिकेशंस में देखा जा चुका है। टैबलेट की लेटेस्ट लिस्टिंग से इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। मॉडल नम्बर के साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का पता चलता है। यह कंपनी का अफॉर्डेबल टैबलेट बनकर आ सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Oppo Pad 6 F टैबलेट के बाद कंपनी का एक और टैबलेट नई लिस्टिंग में देखा गया है। यह Oppo Pad 6 F Lite के रूप में लॉन्च हो सकता है। दि टेक आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, टैबलेट को TÜV डेटाबेस में देखा गया है। यहां इसके चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। टैबलेट का मॉडल नम्बर OPD2615 है, और सर्टिफिकेट नम्बर JPTUV-194268 बताया गया है। यहां से कंफर्म हो जाता है कि यह एक टैबलेट है, जैसा कि इसे मेंशन भी किया गया है। साथ ही Oppo ब्रांड भी यहां मेंशन किया गया है। 

TUV डेटाबेस से टैबलेट के चार्जिंग, और पावर स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। Oppo Pad 6 F Lite में 45W फास्ट चार्जिंग का यहां से पता चलता है। इसकी इनपुट रेटिंग्स भी यहां मेंशन की गई हैं। लिस्टिंग के अनुसार, इसकी रेटिंग 2A पर 5V DC या 4.1A पर 5V–11V DC होगी। इससे पहले यह टैबलेट UAE TDRA डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। 

Oppo ने हाल ही में भारत के अंदर Oppo Pad Mini को लॉन्च किया है। टैबलेट में 8.8 इंच 2.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144 Hz के रिफ्रेश रेट से लैस है। Oppo Pad Mini में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है। टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo Pad Mini में 8,000 mAh की बैटरी है जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इस टैबलेट का साइज 194.38 x 132.38 x 5.46 mm और वजन 282 ग्राम है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  4. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  5. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  6. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  7. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  8. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  9. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  10. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »