Oppo Pad 6 में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
Photo Credit: Weibo
Oppo Pad 6 का लॉन्च कंपनी ने 25 मई के लिए निर्धारित कर दिया है।
Oppo Pad 6 कंपनी का नया टैबलेट होगा जिसका लॉन्च 25 मई के लिए निर्धारित है। टैबलेट के लॉन्च से पहले कंपनी ने मुख्य फीचर्स को टीज कर दिया है। टैबलेट में कंपनी 12.1 इंच का 3K LCD डिस्प्ले इस्तेमाल करने वाली है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा जो कि टैबलेट का एक प्रीमियम फीचर है। इसमें कंपनी ने सॉफ्ट लाइट स्क्रीन का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा टैबलेट में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं Oppo Pad 6 के लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
Oppo Pad 6 का लॉन्च कंपनी ने 25 मई के लिए निर्धारित कर दिया है। Oppo Pad 5 के (via) सक्सेसर टैबलेट को कंपनी चीनी समय के अनुसार शाम के 6 बजे लॉन्च करने वाली है। कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी इसे देखा जा सकेगा। टैबलेट को कंपनी तीन रंगों में पेश करने जा रही है जिसमें स्टारलाइट ब्लू, गैलेक्सी सिल्वर, और डीप स्पेस ग्रे को शामिल किया गया है।
Oppo Pad 6 टैबलेट के मेन स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। Oppo Pad 6 टैब में 12.1 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह 3K रिजॉल्यूशन के साथ आने वाला है। यह LCD पैनल से लैस होगा जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट को कंपनी स्लिम प्रोफाइल में पेश किया है और यह केवल 5.99mm मोटाई के साथ आता है। टैबलेट का वजन 577 ग्राम है। कंपनी इसे तीन रंगों में पेश करने जा रही है जिसमें स्टारलाइट ब्लू, गैलेक्सी सिल्वर, और डीप स्पेस ग्रे को शामिल किया गया है।
Oppo Pad 6 में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। दावा है कि इसके AnTuTu स्कोर 30 लाख से भी ज्यादा हैं। टैबलेट में कंपनी ने बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया है। यह 10,420mAh बैटरी से लैस होगा। साथ में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। इसके अलावा टैबलेट में AI फीचर्स का सपोर्ट भी होगा। वहीं, किसी मोबाइल का 5G कनेक्शन भी इसमें शेयर किया जा सकेगा। यानी ट्रैवल में भी इसमें इंटरनेट का एक्सेस मिलता रहेगा। कंपनी इस टैबलेट में आकर्षक फीचर्स देने जा रही है। इसलिए प्राइसिंग काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। संभावना है कि यह अफॉर्डेबल प्राइस पर लॉन्च हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल