Oneplus India

Oneplus India - ख़बरें

  • OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
    OnePlus ने नए OnePlus Buds Clip ओपन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स पेश किए हैं। इनमें C-शेप क्लिप-ऑन डिजाइन दिया गया है, जिससे इन्हें कान के बाहरी हिस्से पर पहना जाता है। ऑडियो के लिए 11mm वूफर और 9mm ट्वीटर के साथ Dynaudio साउंड ट्यूनिंग मिलती है। इनमें छह माइक्रोफोन, AI Translate और Bluetooth 6.1 कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 9.5 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक चल सकते हैं। फिलहाल इनकी कीमत और भारत में उपलब्धता की जानकारी सामने नहीं आई है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
    OnePlus Nord CE 6 पर Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील मिल रही है। फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट 38,999 रुपये में लिस्टेड है। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 1,799 से 1,949 रुपये तक कैशबैक और SBI कार्ड से 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है। फोन में 6.78 इंच की 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा और 8,000mAh बैटरी दी गई है। यह 80W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
  • OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
    OnePlus 16 आज यानी 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। फोन में BOE X4 डिस्प्ले दिया जाएगा, जो गेमिंग के दौरान 185Hz रिफ्रेश रेट और चुनिंदा गेम्स में 185FPS तक सपोर्ट करेगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 9,000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है। भारत में इसके लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
  • Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
    Amazon सेल सभी मेंबर्स के लिए लाइव है। अगर इस सेल में आप कोई सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो सेल में ₹20,000 से भी सस्ते में फोन खरीदने का मौका है। ये फोन धांसू फीचर्स के साथ आते हैं जिनमें AI कैमरा, और 7000mAh तक बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। iQOO Z11 Lite, OnePlus N6x, Samsung Galaxy M175G जैसे मॉडल्स इसमें शामिल हैं
  • Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
    Vivo V80 FE जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Zions Anvin ने फोन के बारे में अहम जानकारी शेयर की है। बतौर टिप्स्टर, फोन को इंडोनेशिया के सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन मॉडल नम्बर V2624 के साथ स्पॉट हुआ है। हालांकि सर्टिफिकेशन इसके नाम की पुष्टि नहीं करती है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
    OnePlus Nord 6 को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में धांसू डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के बीच फोन बहुत ही उम्दा दाम पर खरीद के लिए उपलब्ध करवाया गया है। फोन पर ई-कॉमर्स कंपनी ने 15% का सीधा डिस्काउंट दिया है। इसे 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन ऑफर इससे आगे भी जाता है।
  • Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
    iPhone 18 Pro Max, Vivo V80 Lite 5G, Mivi One 5G जैसे स्मार्टफोन्स ने सितंबर में खूब धूम मचाई है। अब अक्टूबर में भी कई धांसू स्मार्टफोन मार्केट में धमाका करने के लिए तैयार हैं। इनमें भारत में Vivo का V80 खास चर्चा में है। इसी के साथ OnePlus 16 भी इसी महीने मार्केट में दस्तक देने को तैयार दिख रहा है। वहीं, Motorola का Edge 70 Neo भी अक्टूबर में एंट्री लेने वाला है।
  • ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
    OnePlus 7 Pro को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने 57,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन फोन को इस वक्त 35,999 रुपये से भी 2 हजार तक और सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
    OnePlus Pad 2 को Amazon ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है। OnePlus Pad 2 को लेटेस्ट टैबलेट के रूप में कंपनी ने दो साल पहले 39,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब इस पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Amazon बेस्ट डील्स में इसे लाया गया है जिसके तहत टैबलेट 31,999 रुपये में लिस्टेड है।
  • OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
    OnePlus N6 Lite को कंपनी ने भारत में आज लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अफॉर्डेबल स्मार्टफोन में लेटेस्ट एडिशन है। फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन का बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो कि 7000mAh की है।
  • Best Budget Gaming Smartphones: BGMI, Free Fire जैसे गेम्स के लिए ये हैं 6 कम बजट वाले स्मार्टफोन
    अगर आपका बजट 30,000 रुपये तक है और आप गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो 2026 में कई विकल्प मौजूद हैं। इस लिस्ट में Moto G Max 5G, Realme 16T 5G, OnePlus Nord CE 6 Lite 5G, Redmi Note 17 5G, iQOO Z11x और Vivo T5x शामिल हैं। इन फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल 144Hz डिस्प्ले के साथ आते हैं, जबकि iQOO और Vivo के फोन बड़ी बैटरी पर फोकस करते हैं। गेमिंग के लिए फोन चुनते समय प्रोसेसर और GPU के साथ थर्मल मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
    भारत ने स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी उपलब्धता हासिल की है। मंत्री ने अधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल हमने भारत में 320 मिलियन मोबाइल फ़ोन बनाए। भारत से निर्यात किए जाने वाले सामान और उत्पादों में मोबाइल फोन का निर्यात सबसे बड़ी श्रेणी बन गया है।
  • Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
    स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी अब यूजर्स की बड़ी जरूरत बन चुकी है। अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं, तो बाजार में 9,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। OnePlus Nord 6 और Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh बैटरी मिलती है, जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh बैटरी दी गई है। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इन सभी फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग में ज्यादा समय नहीं लगता।
  • भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, 2027 से शुरू होगा प्रोडक्शन
    Oppo, OnePlus और Realme के फोन अब भारत में ही बनेंगे। Amber एंटरप्राइजेज इन्हें बनाएगी जिसके लिए रूपरेखा तैयार हो चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ट्रायल के तौर पर जल्द ही इन स्मार्टफोन्स का निर्माण शुरू करेगी जिसके बाद इसका विस्तार किया जाएगा।
  • Vivo V80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
    Google Play Supported Devices पर Vivo V80 Lite 5G की मॉडल नंबर्स - V2576, V2643 और V2644 के साथ लिस्टिंग हुई है। इन मॉडल नंबर्स में से Vivo S2 से V2576 भी जुड़ा है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Vivo S2 को Vivo V80 Lite 5G के तौर पर पेश करने का संकेत मिल रहा है। अगर ऐसा होता है तो आगामी स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस Vivo S2 के समान हो सकते हैं।

Oneplus India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »