• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 15R में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 4K में करेगा वीडियो रिकॉर्ड, जानें सबकुछ

OnePlus 15R में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 4K में करेगा वीडियो रिकॉर्ड, जानें सबकुछ

सेल्फी कैमरा में ऑटोफोकस फीचर भी दिया गया है। यह 4K रिजॉल्यूशन में 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा।

OnePlus 15R में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 4K में करेगा वीडियो रिकॉर्ड, जानें सबकुछ

Photo Credit: Amazon

OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • वनप्लस ने फोन के 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के बारे में पुष्टि की
  • यह R सीरीज में अबतक का सबसे एडवांस्ड सेल्फी कैमरा होगा
  • OnePlus 15R में AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है
विज्ञापन

OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के स्पेसिफिकेशंस कंपनी काफी समय से टीज कर रही है। सेल्फी कैमरा के बारे में अभी तक बहुत अधिक डिटेल सामने नहीं आए थे जो कि आखिकार अब रिवील कर दिए गए हैं। लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने सेल्फी कैमरा की पुष्टि कर दी है। फोन में दमदार सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 SoC होगा। वनप्लस के इस फोन में 7,400mAh की बैटरी मिलने वाली है। आइए जानते हैं OnePlus 15R के लॉन्च से पहले फोन के बारे में सभी खास बातें। 

OnePlus 15R लॉन्च 17 दिसंबर के लिए निर्धारित है। कंपनी इस फोन के स्पेसिफिकेशंस एक के बाद एक करके रिवील कर रही है। अब वनप्लस ने फोन के 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के बारे में पुष्टि की है। दावा किया गया है कि यह R सीरीज में अबतक का सबसे एडवांस्ड सेल्फी कैमरा होगा। सेल्फी कैमरा में ऑटोफोकस फीचर भी दिया गया है जिससे यूजर को सब्जेक्ट पर फोकस करने की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। 

सेल्फी कैमरा 4K रिजॉल्यूशन में 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आने वाला है। पुराने मॉडल में कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया था। इसके अलावा फोन के कई खास स्पेसिफिकेशंस ब्रांड पहले ही रिवील कर चुकी है। OnePlus 15R में AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स की होगी। 

प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 8 Gen 5 SoC होगा। वनप्लस के इस लेटेस्ट फोन में 7,400mAh की बैटरी मिलने वाली है। ब्रांड की ओर से दावा किया गया है कि चार साल तक फोन की बैटरी में 80 प्रतिशत तक कैपिसिटी बरकरार रहेगी। साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। डिवाइस की सेफ्टी के लिए कंपनी फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस फीचर भी दे सकती है। फोन के लॉन्च में अब थोड़ा ही समय बचा है। जल्द ही इसके कुछ और फीचर्स से पर्दा उठ सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »