OnePlus 15R के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, 7400mAh बैटरी के साथ आएगा फोन!

OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले फोन की कीमत, स्टोरेज वेरिएंट और बैंक ऑफर्स को लेकर नई लीक सामने आई है, जिसमें 12GB RAM और 7400mAh बैटरी जैसे बड़े अपग्रेड्स की जानकारी मिली है।

OnePlus 15R के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, 7400mAh बैटरी के साथ आएगा फोन!

Photo Credit: OnePlus

ख़ास बातें
  • 12GB RAM के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है फोन
  • 7400mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कंफर्म
  • भारत में 17 दिसंबर को होगा लॉन्च
विज्ञापन

OnePlus अपने नए R-सीरीज स्मार्टफोन OnePlus 15R को लेकर तैयारियों में जुटा है और लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत और स्टोरेज वेरिएंट से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आने लगी हैं। फोन भारत में 17 दिसंबर 2025 को लॉन्च होगा और इसी इवेंट में कंपनी कुछ अन्य प्रोडक्ट्स से भी पर्दा उठाने वाली है। OnePlus 15R को Black और Green रंगों में उतारा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी एक Ace Edition भी पेश कर सकती है, जो Purple कलर में आएगा। OnePlus पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि 15R में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट होगा। यह अब तक R-सीरीज में मिलने वाला सबसे एडवांस सेल्फी कैमरा बताया जा रहा है।

लेटेस्ट लीक की मानें तो OnePlus 15R भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। दोनों ही वेरिएंट में 12GB RAM मिलेगी, जबकि स्टोरेज के तौर पर 256GB और 512GB का ऑप्शन दिया जाएगा। X पर टिप्स्टर @passionategeekz ने दावा किया है कि 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला मॉडल 52,000 रुपये से ऊपर की कीमत में आ सकता है। ऐसे में बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत करीब 47,000 से 49,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

लॉन्च के दिन बैंक ऑफर्स भी मिलने की संभावना जताई जा रही है। OnePlus शुरुआती खरीदारों को 3,000 से 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे सकता है, जिससे फोन की इफेक्टिव कीमत थोड़ी कम हो जाएगी। हालांकि, फाइनल प्राइस और ऑफर्स की पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी।

कलर ऑप्शन्स की बात करें तो OnePlus 15R को Black और Green रंगों में उतारा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी एक Ace Edition भी पेश कर सकती है, जो Purple कलर में आएगा। इसी लॉन्च इवेंट में OnePlus Pad Go 2 टैबलेट को भारत और ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा, जबकि OnePlus Watch Lite को यूरोपीय बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि 15R में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट होगा। यह अब तक R-सीरीज में मिलने वाला सबसे एडवांस सेल्फी कैमरा बताया जा रहा है। तुलना करें तो पिछले साल के OnePlus 13R में 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया था। नया कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) को सपोर्ट करेगा, जबकि पुराने मॉडल में यह सुविधा 1080p तक सीमित थी। फोन में DetailMax Engine भी मिलेगा, जो कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी के जरिए इमेज क्वालिटी बेहतर करने का काम करेगा।

हालांकि OnePlus 15R और OnePlus 15 दोनों में 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा, लेकिन दोनों में इस्तेमाल किए गए सेंसर अलग बताए जा रहे हैं। जहां OnePlus 15 में Sony IMX709 सेंसर है, वहीं 15R में OmniVision सेंसर मिलने की चर्चा है।

अन्य कन्फर्म स्पेसिफिकेशन्स में 1.5K डिस्प्ले (165Hz रिफ्रेश रेट), Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7,400mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग, OxygenOS 16 और Plus Key शामिल हैं। रियर साइड पर फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, जो 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बॉडी भी मिलेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  2. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  3. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  4. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  6. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  7. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  8. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  9. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  10. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »