OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
OnePlus Ace 6 Ultra में 8,600 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में सात घंटे तक का गेमप्ले उपलब्ध कराएगा। इसे 10 मिनटों की चार्जिंग से दो घंटे तक गेम खेली जा सकेंगी। आगामी स्मार्टफोन में Oppo का 'Glacier Battery Energy Concentration' चिप दिया जाएगा, जिससे बैटरी अधिक चल सकेगी।