OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

चीन में MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर OnePlus Ace 6 Ultra की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 3 nm प्रोसेस पर बना ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर हो सकता है

OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

Photo Credit: Oppo

इस स्मार्टफोन के साथ OnePlus का नया Strix गेमिंग कंट्रोलर भी लाया जाएगा

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 6 Ultra में 8,600 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है
  • OnePlus Ace 6 Ultra को 28 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 6 Ultra के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इसे एक गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर लाया जा रहा है। इसमें कुछ गेम्स के लिए 165 fps तक सपोर्ट होगा। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में OnePlus ने बताया है कि OnePlus Ace 6 Ultra में 8,600 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में सात घंटे तक का गेमप्ले उपलब्ध कराएगा। इसे 10 मिनटों की चार्जिंग से दो घंटे तक गेम खेली जा सकेंगी। आगामी स्मार्टफोन में Oppo का 'Glacier Battery Energy Concentration' चिप दिया जाएगा, जिससे बैटरी अधिक चल सकेगी। OnePlus ने बताया है कि इस चिप के साथ यह स्मार्टफोन सामान्य तापमान में 200 mAh और बहुत ठंडे तापमान में 700 mAh अधिक बैकअप की पेशकश करेगा। 

OnePlus Ace 6 Ultra में Lingxi Touch चिप भी होगा, जो 4,000 Hz तक के इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट की पेशकश करेगा। इस स्मार्टफोन को 28 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ OnePlus का नया Strix गेमिंग कंट्रोलर भी लाया जाएगा। इस गेमिंग कंट्रोलर में बैक पर दो ट्रिगर दिए गए हैं। इसके अलावा इस गेमिंग कंट्रोलर के लिए कंपनी कुछ अटैचमेंट भी बेचेगी। इनमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्सटर्नल फैन शामिल होगा, जिसे USB Type-C पोर्ट के जरिए कनेक्ट किया जा सकेगा। चीन में MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर OnePlus Ace 6 Ultra की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 3 nm प्रोसेस पर बना ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर हो सकता है। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में OnePlus Ace 6 को पेश किया गया था। इसके बाद दिसंबर में इस सीरीज में OnePlus Ace 6T का लॉन्च हुआ था। OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच 1.5K (1,272 × 2,800 पिक्सल्स) AMOLED फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया गया है। OnePlus Ace 6 की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »