OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ

OnePlus 15000mAh 120W SuperVOOC पावरबैंक में कंपनी ने Ice Shield सेफ्टी बैटरी सैल का इस्तेमाल किया है।

OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ

Photo Credit: Oppo

OnePlus अपना 120W SuperVOOC Power Bank मार्केट में 28 अप्रैल को लॉन्च करेगी।

ख़ास बातें
  • OnePlus अपना 120W SuperVOOC Power Bank मार्केट में 28 अप्रैल को लाएगी
  • पावरबैंक में कंपनी ने Ice Shield सेफ्टी बैटरी सैल का इस्तेमाल किया है।
  • Ace 6 Ultra को यह पावरबैंक 0 से 68% तक केवल 30 मिनट में चार्ज कर सकेगा।
विज्ञापन

OnePlus का अपकमिंग फ्लैगशिप फोन OnePlus Ace 6 Ultra मार्केट में 28 अप्रैल को दस्तक देने जा रहा है। कंपनी का यह फोन लॉन्च से पहले ही जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। फोन में 8600mAh की बैटरी के साथ पावरफुल चिपसेट दिया गया है। फोन के साथ कंपनी इसका चर्चित 120W चार्जिंग वाला पावरबैंक भी लॉन्च करेगी। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह 15000mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ लॉन्च होने वाला है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स। 

OnePlus अपना 120W SuperVOOC Power Bank मार्केट में 28 अप्रैल को लॉन्च करेगी। यह पावरबैंक 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगा। रोचक बात है कि बड़ी बैटरी के बावजूद पावरबैंक बेहद छोटे साइज में आ रहा है। यह पोर्टेबल है और हाई बैटरी कैपिसिटी से लैस है। OnePlus Ace 6 Ultra के साथ यह पेश किया जाएगा जिसमें 8600mAh की बैटरी दी गई है। यानी इस फोन को यह एक से ज्यादा बार चार्ज कर सकता है। 

पावरबैंक के खास फीचर्स

OnePlus 15000mAh 120W SuperVOOC पावरबैंक में कंपनी ने Ice Shield सेफ्टी बैटरी सैल का इस्तेमाल किया है। कहा गया है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी यह बैटरी काम करती है। कंपनी का दावा है कि Ace 6 Ultra को यह पावरबैंक 0 से 68% तक केवल 30 मिनट में चार्ज कर सकेगा। यह फोन को कम से कम 1.5 बार चार्ज कर सकता है। बड़ी बैटरी होने के बाद भी यह साइज में कॉम्पेक्ट है और आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। 

Oppo ने भी हाल ही में ऐसा ही दिखने वाला एक पावरबैंक लॉन्च किया था। कहा जा रहा है कि कंपनी ने Oppo के पावरबैंक को ही रीब्रांड किया है। Oppo के पावरबैंक में PPS, PD 3.0, UFCS, और QC जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। यह 310 ग्राम के लगभग वजन का बताया गया है। डाइमेंशन 105x70x29mm बताए गए हैं। कंपनी ने ओप्पो के पावर बैंक को 299 युआन (लगभग 4,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया था। OnePlus पावरबैंक भी इसी प्राइस के आसपास लॉन्च होने की संभावना है। 28 अप्रैल को यह ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »