OnePlus Ace 6 Ultra के साथ मिलेगा गेमिंग कंट्रोलर, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के साथ मिल सकता है। OnePlus Ace 6 Ultra में 8,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

OnePlus Ace 6 Ultra के साथ मिलेगा गेमिंग कंट्रोलर, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 6 Ultra को 28 अप्रैल को चीन में पेश किया जाएगा
  • इसके साथ OnePlus का नया Strix गेमिंग कंट्रोलर भी लाया जाएगा
  • इससे यह स्मार्टफोन एक गेमिंग हैंडहेल्ड डिवाइस की तरह भी चला जा सकेगा
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 6 Ultra में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी नया 'Strix' गेमिंग कंट्रोलर भी पेश करेगी। कंपनी का दावा है कि इसके साथ यह स्मार्टफोन एक गेमिंग हैंडहेल्ड डिवाइस की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस गेमिंग कंट्रोल को हैंडसेट के रियर में अटैच किया जा सकेगा।  

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि OnePlus Ace 6 Ultra को 28 अप्रैल को चीन में पेश किया जाएगा। इसके साथ OnePlus का नया Strix गेमिंग कंट्रोलर भी लाया जाएगा। इस गेमिंग कंट्रोलर को व्हाइट कलर में दिखाया गया है। इसमें बैक पर दो ट्रिगर दिए गए हैं। इसके अलावा इस गेमिंग कंट्रोलर के लिए कंपनी कुछ अटैचमेंट भी बेचेगी। इनमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्सटर्नल फैन शामिल होगा, जिसे USB Type-C पोर्ट के जरिए कनेक्ट किया जा सकेगा। 

चीन में MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर OnePlus Ace 6 Ultra की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 3 nm प्रोसेस पर बना ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर हो सकता है। OnePlus Ace 6 Ultra में फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन में OnePlus Ace 6 को पेश किया गया था। इसके बाद दिसंबर में इस सीरीज में OnePlus Ace 6T का लॉन्च हुआ था। OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच 1.5K (1,272 × 2,800 पिक्सल्स) AMOLED फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। OnePlus Ace में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम है। OnePlus Ace की 6,800 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »