• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 6 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग 

OnePlus Ace 6 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग 

कंपनी का दावा है कि आगामी स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में सात घंटे तक का गेमप्ले उपलब्ध कराएगा। इसे 10 मिनटों की चार्जिंग से दो घंटे तक गेम खेली जा सकेंगी

OnePlus Ace 6 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग 

यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगा

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है
  • OnePlus Ace 6 Ultra में 8,600 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 Mp का प्राइमरी कैमरा होगा
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन कल (28 अप्रैल) को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। OnePlus Ace 6 Ultra में 8,600mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। 

इस स्मार्टफोन चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर मॉडल नंबर - PMB110 के साथ लिस्टिंग हुई है। OnePlus Ace 6 Ultra में 6.78 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है। OnePlus Ace 6 Ultra के लिए 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 16 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट होंगे। इस स्मार्टफोन को 28 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। आगामी स्मार्टफोन केलिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। 

OnePlus Ace 6 Ultra की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। OnePlus Ace 6 Ultra की 8,600 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच  BOE डिस्प्ले 1.5K (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन और 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Crystal Shield Glass प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर सिस्टम दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगा। पिछले वर्ष अक्टूबर में OnePlus Ace 6 को पेश किया गया था। इसके बाद दिसंबर में इस सीरीज में OnePlus Ace 6T का लॉन्च किया गया था। 

कंपनी का दावा है कि आगामी स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में सात घंटे तक का गेमप्ले उपलब्ध कराएगा। इसे 10 मिनटों की चार्जिंग से दो घंटे तक गेम खेली जा सकेंगी। OnePlus Ace 6 Ultra में Oppo का 'Glacier Battery Energy Concentration' चिप दिया जाएगा, जिससे बैटरी अधिक चल सकेगी। कंपनी ने बताया है कि इस चिप के साथ OnePlus Ace 6 Ultra सामान्य तापमान में 200 mAh और बहुत ठंडे तापमान में 700 mAh अधिक बैकअप की पेशकश करेगा। इस स्मार्टफोन के साथ OnePlus का नया Strix गेमिंग कंट्रोलर भी लाया जाएगा। इस गेमिंग कंट्रोलर में बैक पर दो ट्रिगर दिख रहे हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »