OnePlus Ace 6 Ultra में 8500mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।
Photo Credit: Notebookcheck
OnePlus Ace 5 Ultra का सक्सेसर यह फोन जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है।
OnePlus Ace 6 Ultra को कंपनी ने टीज कर दिया है! ऐसा ही कुछ एक रिपोर्ट में दावा किया गया है जिसमें कंपनी ने नए Ace सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि की है। OnePlus Ace 6 Ultra के लॉन्च को लेकर पिछले कई दिनों से अफवाहें जोर पकड़ रही हैं। फोन एक कॉम्पेक्ट डिवाइस बताया जा रहा है जिसमें OnePlus 15 जैसे ही कुछ स्पेसिफिकेशंस आने की भी चर्चाएं चल रही हैं। आइए जानते हैं कंपनी की ओर से क्या खुलासा किया गया है।
OnePlus Ace 6 Ultra का लॉन्च नजदीक बताया गया है। कंपनी ने Ace सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन का लॉन्च कंफर्म कर दिया है। हालांकि यहां पर मॉनिकर की पुष्टि नहीं की गई है। नोटबुकचेक की रिपोर्ट के अनुसार, Weibo पर कंपनी के द्वारा अपकमिंग Ace सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च की पुष्टि की गई है। OnePlus प्रेसिडेंट Li Jie Louis के द्वारा पोस्ट में इस फोन के बारे में यहां कई बातों के संकेत दिए गए हैं। फोन कंपनी का परफॉर्मेंस सेंट्रिक डिवाइस होगा। यानी कि इस फोन में एक दमदार प्रोसेसर के साथ बेहतरीन हार्डवेयर फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
OnePlus Ace 5 Ultra का सक्सेसर यह फोन जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है। फोन को लेकर हाल ही के दिनों में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। इस फोन के अंदर ऑक्टाकोर फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9500 मिल सकता है। यह एक 3nm प्रोसेस पर बना चिपसेट है। फोन के अंदर 16GB रैम, और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
OnePlus Ace 6 Ultra में 8500mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन के अंदर वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। इस फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। साथ में सेकंडरी कैमरा का सपोर्ट भी होगा। लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अधिकारिक रूप से अभी किसी तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही कंपनी इसके लॉन्च डेट को लेकर कोई घोषणा कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस