OnePlus कथित तौर पर Ace 6 लाइनअप में एक नया मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले है।
OnePlus कथित तौर पर Ace 6 लाइनअप में एक नया मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है। OnePlus Ace 6 Ultra अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। फिलहाल इस लाइनअप में OnePlus Ace 6 और OnePlus Ace 6T शामिल हैं, जिन्हें बीते साल अक्टूबर और दिसंबर में चीनी बाजार में लॉन्च किया गया था। अब लीक्स से Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको OnePlus Ace 6 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
स्मार्ट पिकाचू ने वीबो पोस्ट में बताया है कि OnePlus के Ace लाइनअप के आगामी स्मार्टफोन में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले हो सकती है, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट होगा। डिस्प्ले स्मूथ परफॉर्मेंस और गेमिंग पर फोकस करेगी। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट मिलने का अनुमान है। एक अन्य टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने संकेत दिया है कि OnePlus Ace 6 Ultra चीन में सर्टिफिकेशन साइट पर पहले ही नजर आ चुका है। हालांकि, मॉडल के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ। चीन के SRRC डाटाबेस में PMK110 मॉडल नंबर वाला एक नया Oppo/OnePlus स्मार्टफोन देखा गया था, लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि यह OnePlus Ace 6 Ultra होगा या नहीं।
OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 165Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। यह फोन 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। Ace 6 में 7,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें OnePlus फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट