Nova

Nova - ख़बरें

  • ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
    अगर आप ₹25,000 तक के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस रेंज में कई नए मॉडल्स मौजूद हैं। Redmi 17 5G से लेकर Oppo K14 Lite, Infinix Hot 70 Pro 5G+, Ai+ Nova 2 Power 5G, Lava Bold N4 Pro 5G और Philips S7221 5G तक कई फोन इस सेगमेंट में नए ऑप्शन देते हैं। इनमें 7,900mAh तक की बड़ी बैटरी, 144Hz तक का डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और नए प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां देखें इन नए स्मार्टफोन्स की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और खास फीचर्स।
  • Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
    Ai+ ने आज भारत में अपना नया टैबलेट Ai+ Nova LapTab लॉन्च किया है। Nova LapTab के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 (बैंक ऑफर के साथ) है। यह टैबलेट बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। यह डिवाइस टील ग्रीन और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस डिवाइस की बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। Nova LapTab में 13.2 इंच की 2.4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1600 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट, 3:2 प्रोडक्टिविटी रेशियो और 450 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
    Flipkart Big Billion Days Sale 2026 से पहले Early Bird Deals की शुरुआत कर दी गई है। आज कंपनी ने 6 स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स की जानकारी दी है। इनमें Boltt Evo, Realme P4s 5G, AI+ Nova 2 Ultra 5G, Realme P4 5G, Oppo K14 Lite और Infinix Note Edge शामिल हैं। सभी ऑफर्स मिलाने के बाद इनकी कीमत क्रमशः ₹8,999, ₹31,999, ₹18,999, ₹29,999, ₹15,999 और ₹23,999 है। वहीं Big Billion Days की मुख्य सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि पात्र ग्राहकों को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर भी छूट मिलेगी।
  • Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
    Ai+ Nova 2 Power 5G की भारत में 23 सितंबर से बिक्री शुरू हो गई है। फोन की शुरुआती कीमत ₹16,699 है और इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 48MP मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा IP65 रेटिंग और Android 16 आधारित NxtQuantum OS मिलता है।
  • Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
    Ai+ Nova Tab में 11.97 इंच की टचस्क्रीन 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T760 दिया जाएगा। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 2.2 GHz की है। इस टैबलेट में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज होगी। Ai+ Nova Tab में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
  • Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
    Ai+ Nova 2 Power 5G फोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। देसी कंपनी ने Nova 2 सीरीज में ये लेटेस्ट एडिशन किया है। Ai+ Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का HD प्लस डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कता है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स हैं।
  • Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Ai+ Pulse 2 FE के लिए एक लैंडिंग पेज बनाया गया है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, पर्पल, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Ai+ Pulse 2 FE के रियर में ऊपर बाएं कोने पर वर्टिकल तौर पर लगी कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में दो कैमरा दिख रहे हैं। इस वर्ष मार्च में Ai+ Pulse 2 को पेश किया गया था।
  • Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
    Ai+ Nova 2 Power में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के रियर में उठा हुए स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसकी रियर कैमरा यूनिट में दो सर्कुलर कैमरा के साथ LED फ्लैश और एक अन्य सर्कुलर एलिमेंट है। इस स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में 48 मेगापिक्सल Ai कैमरा ब्रांडिंग है। इससे इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने का संकेत मिल रहा है।
  • Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
    HUAWEI Nova 16s सीरीज को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल्स आते हैं जिसमें HUAWEI Nova 16s और HUAWEI Nova 16s Pro शामिल हैं। सीरीज का हाई एंड मॉडल HUAWEI Nova 16s Pro के रूप में आया है जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन अपने साथ कई और धांसू फीचर्स लेकर आता है।
  • Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
    HUAWEI Nova 16s को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.68 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में OLED पैनल मिलता है। इसमें कंपनी ने ऑक्टाकोर चिपसेट लगाया है। फोन Kirin 8020 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
    Ai+ स्मार्टफोन Pulse 2, Nova 2 5G, Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G और Nova 2 Ultra 5G को महंगा कर दिया है। अगर आप नया Ai+ स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो ₹2,000 तक ज्यादा कीमत चुकानी होगी। ब्रांड ने मेमोरी, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ने के चलते यह फैसला लिया है, जिसके चलते कई अन्य स्मार्टफोन निर्माताओं ने भी अपने फोन्स की कीमतों को बढ़ाया है।
  • Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
    Huawei Nova 16 SE में LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Kirin 8020 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। Huawei Nova 16 SE की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Red Maple इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ हो सकता है। Huawei ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
  • ₹1900 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Ai+ Nova 2 Ultra 5G, ऐसे करें चेक
    Ai+ Nova 2 Ultra 5G ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹18,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹1900 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹17,099 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹13,950 बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
  • 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
    Ai+ ने भारत में Ai+ Nova 2 Neo 5G और Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च किए हैं। Ai+ Nova 2 Neo 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Ai+ Nova 2 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।
  • Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
    Ai+ Nova 2 Pro 5G की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अधिकारिक हैंडल से कंपनी ने फोन के लॉन्च का टीजर जारी किया है। 22 जून को दोपहर 12 बजे यह फोन रिलीज किया जाएगा। एक्सक्लूसिव तौर पर फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »