Huawei ने लॉन्च किए Nova 14 Ultra, Nova 14 Pro और Nova 14, 5500mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस

Huawei Nova 14 Ultra, Nova 14 Pro और Nova 14 को सोमवार को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

Huawei ने लॉन्च किए Nova 14 Ultra, Nova 14 Pro और Nova 14, 5500mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस

Photo Credit: Huawei

Huawei Nova 14 Ultra में 6.81 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 14 Ultra के 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,199 है।
  • Huawei Nova 14 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 है।
  • Huawei Nova 14 के 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 है।
विज्ञापन
Huawei Nova 14 Ultra, Nova 14 Pro और Nova 14 को सोमवार को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। नए Nova सीरीज के स्मार्टफोन HarmonyOS 5.0 पर काम करते हैं। इनमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती हैं। Huawei Nova 14 Ultra और Pro वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का RYYB वेरिएबल अपर्चर प्राइमरी कैमरा है। Huawei Nova 14 Ultra में 50 मेगापिक्सल का RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। आइए Huawei Nova 14 Ultra, Nova 14 Pro और Nova 14 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Nova 14 Ultra, Nova 14 Pro, Nova 14 Price


Huawei Nova 14 Ultra के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,199 (लगभग 49,000 रुपये), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 53,000) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 59,000 रुपये) है। यह फ्लोटिंग लाइट गोल्ड, फ्लोटिंग लाइट व्हाइट, फ्लोइंग लाइट पर्पल और रेडिएंट गोल्ड ब्लैक रंग में उपलब्ध है।

Huawei Nova 14 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (लगभग 41,000 रुपये) और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग 44,000 रुपये) है। यह आइस क्रिस्टल ब्लू, आइस क्रिस्टल पिंक, फ्रॉस्ट व्हाइट और फेदर सैंड ब्लैक शेड्स में उपलब्ध है। वहीं Huawei Nova 14 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 32,000 रुपये) और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,000 रुपये) है। यह आइस ब्लू, फ्रॉस्ट व्हाइट और फेदर सैंड ब्लैक शेड्स में उपलब्ध है।

तीनों स्मार्टफोन फिलहाल चीन में Vmall के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। Kunlun Glass कोटिंग वाले Huawei Nova 14 के 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (लगभग 37,000 रुपये) और Huawei Nova 14 Pro के 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 47,000 रुपये) है।


Huawei Nova 14 Ultra Specifications


Huawei Nova 14 Ultra एंड्रॉयड पर बेस्ड HarmonyOS 5.0 पर काम करता है। Huawei Nova 14 Ultra में 6.81 इंच की फुल HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,272x2,860 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। Huawei ने आधिकारिक तौर पर नई Nova सीरीज के फोन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह Kirin 9 सीरीज चिपसेट हो सकता है।

कैमरा सेटअप के लिए Nova 14 Ultra के रियर में f/1.4 – f/4.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का RYYB कैमरा, 3.7x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का RYYB पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा,3.7x ऑप्टिकल जूम के साथ 13 मेगापिक्सल का RYYB अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप में 1.5 मेगापिक्सल मल्टीस्पेट्रल कलर सेंसर शामिल है। वहीं फ्रंट में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, BeiDou, Galileo, Navic, GPS, AGPS, QZSS, Glonass, NFC और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, कलर टेंप्रेचर सेंसर, कंपास सेंसर, फ्लिकर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर और प्रोक्सिमिटी लाइट सेंसर शामिल है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग दी गई है। Nova 14 Ultra में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती हैं। इस फोन की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 75.6 मिमी, मोटाई 7.78 मिमी और 204 ग्राम है।


Huawei Nova 14 Pro, Huawei Nova 14 Specifications


Huawei Nova 14 Pro में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, Huawei Nova 14 में 6.7 इंच की LTPO AMOLED  डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन 1,224x2,700 पिक्सल, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। Nova 14 Pro और Nova 14 दोनों फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड HarmonyOS 5.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए Huawei Nova 14 Pro के रियर में f1.4 से f4.0 वेरिएबल और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का RYYB टेलीफोटो पोट्रेट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल मैक्रो कैमरा है। वहीं 1.5 मेगापिक्सल का मल्टीस्पेक्ट्रल कलर सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। Huawei Nova 14 के रियर में 50 मेगापिक्सल का RYYB कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का RYYB टेलीफोटो पोट्रेट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

दोनों फोन IP65 रेटिंग से लैस हैं, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। इन दोनों फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती हैं। डाइमेंशन की बात करें तो Huawei Nova 14 Pro की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 75.0 मिमी, मोटाई 7.68 मिमी और 204 ग्राम है। वहीं Huawei Nova 14 की लंबाई 161.7 मिमी, चौड़ाई 75.48 मिमी, मोटाई 7.18 मिमी और 192 ग्राम है। सेंसर और कनेक्टिविटी फीचर्स Nova 14 Ultra जैसे हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.81 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 1.5-मेगापिक्सल
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसHarmonyOS 5.0
रिज़ॉल्यूशन1272x2860 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 1.5-मेगापिक्सल
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसHarmonyOS 5.0
रिज़ॉल्यूशन1272x2860 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसHarmonyOS 5.0
रिज़ॉल्यूशन1272x2860 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »