Strategy ने बताया है कि उसने 1 जून से 7 जून के बीच 1,550 बिटकॉइन लगभग 10.13 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 65,332 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,45,256 बिटकॉइन हैं। Strategy की बिटकॉइन होल्डिंग की वैल्यू लगभग 53.5 अरब डॉलर की है। बिटकॉइन की लगभग 2.1 करोड़ टोकन की कुल सप्लाई में से Strategy के पास चार प्रतिशत से अधिक है।
एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy (पहले MicroStrategy) के चेयरमैन, Michael Saylor ने बताया है कि कंपनी जल्द ही बिटकॉइन की खरीदारी कर सकती है। इससे क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। हाल ही में Strategy ने कुछ बिटकॉइन की बिकवाली की थी। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की यह सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर है।
मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में इनफ्लेशन बढ़ने का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump और चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping के बीच बातचीत से किसी स्पष्ट दिशा का संकेत मिलने का भी मार्केट को इंतजार है। ट्रंप और जिनपिंग के बीच बातचीत के सकारात्मक नतीजे से बिटकॉइन का प्राइस 83,000 डॉलर के रेजिस्टेंस को तोड़ सकता है।
अमेरिका में पिछले 11 CPI डेटा में से 10 के बाद बिटकॉइन में शॉर्ट-टर्म में गिरावट हुई थी। इस बार बिटकॉइन के प्राइस में बढ़ोतरी ने इस ट्रेंड को तोड़ा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस 82,500 डॉलर से अधिक होने पर इसमें तेजी बढ़ सकती है। बिटकॉइन में तेजी के पीछे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से डिमांड बढ़ना एक प्रमुख कारण है।
अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई फाइलिंग में Strategy (पहले MicroStrategy) ने बताया है कि चार मई से 10 मई के बीच प्रति बिटकॉइन लगभग 80,340 डॉलर के औसत प्राइस पर यह खरीदारी की गई है। इसके साथ इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,18,869 बिटकॉइन हो गए हैं। इन बिटकॉइन को लगभग 61.86 अरब डॉलर में खरीदा गया है।
Strategy के चेयरमैन और को-फाउंडर, Michael Saylor ने बिटकॉइन की बिक्री नहीं करने का फैसला किया था। पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में Strategy ने 3,273 बिटकॉइन खरीदे थे। इससे पहले कंपनी ने 34,164 बिटकॉइन लगभग 2.54 अरब डॉलर में खरीदे थे। इस खरीदारी के लिए प्रति कॉइन 74,395 डॉलर का औसत प्राइस चुकाया गया है।
बिटकॉइन की 2.1 करोड़ टोकन की फिक्स्ड सप्लाई में से इस कंपनी के पास लगभग 3.9 प्रतिशत है। पिछले कुछ वर्षों में Strategy के को-फाउंडर, Michael Saylor ने बिटकॉइन की खरीदारी को आगे बढ़ाया है। इस खरीदारी के लिए कंपनी ने फंड का इंतजाम इक्विटी, कन्वर्टिबल नोट्स और प्रेफर्ड स्टॉक इंस्ट्रूमेंट्स की बिक्री से किया है।
Strategy (पहले MicroStrategy) ने US Securities and Exchange Commission को एक फाइलिंग में बताया है कि उसने छह अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच 13,927 बिटकॉइन लगभग एक अरब डॉलर में खरीदे हैं। यह खरीदारी 71,902 डॉलर प्रति बिटकॉइन के औसत प्राइस पर की गई है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर के पास कुल 7,90,897 बिटकॉइन हो गए हैं
पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,198 डॉलर का पीक लेवल बनाया था। इसके बाद से इसमें लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग 27 प्रतिशत घटा है। बिटकॉइन में गिरावट का Strategy (पहले MicroStrategy) जैसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स पर भी असर पड़ रहा है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर के पास सात लाख से अधिक बिटकॉइन हैं।
इस क्रिप्टो एक्सचेंज से शुक्रवार को यह चूक हुई थी। इसका कुछ ही मिनटों में पता चलने के बाद एक्सचेंज ने 695 यूजर्स के लिए ट्रेडिंग और विड्रॉल को रोक दिया था। Bithumb को एक प्रमोशनल कैम्पेन के हिस्से के तौर पर कस्टमर्स को 2,000 वॉन (लगभग 1.37 डॉलर) भेजने थे लेकिन उसने गलती से प्रति यूजर लगभग 2,000 बिटकॉइन्स को ट्रांसफर कर दिया था।
पिछले वर्ष नवंबर के बाद से Bitcoin का प्राइस पहली बार 70,000 डॉलर से नीचे गिरा है और इसने 69,101 डॉलर का निचला लेवल छुआ है। हालांकि, बाद में बिटकॉइन में कुछ रिकवरी दर्ज की गई। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से यह 40 प्रतिशत तक घटा है।
बिटकॉइन का प्राइस शुरुआती कारोबार में गिरकर 74,683 डॉलर तक गया था। यह पिछले वर्ष अप्रैल के बाद से इसका सबसे निचला लेवल है। जनवरी में बिटकॉइन में लगभग 11 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। पिछले चार महीनों से इसमें नुकसान है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस भी काफी टूटा है। यह 2,200 डॉलर से कम हो गया था।
कंपनी ने बताया है कि उसने 20 जनवरी से 25 जनवरी के बीच 2,932 बिटकॉइन लगभग 26.41 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। इसके लिए 90,061 डॉलर प्रति Bitcoin का औसत प्राइस चुकाया गया है। पिछले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर Donald Trump के कार्यभार संभालने के बाद इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस तेजी से बढ़ा था। हालांकि, इसके बाद से इसमें काफी गिरावट हुई है।
एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने पांच जनवरी से 11 जनवरी के बीच 13,627 बिटकॉइन की खरीदारी की है। पिछले सप्ताह भी कंपनी ने बताया था कि उसने 1,286 बिटकॉइन लगभग 11.6 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। इसके बाद कंपनी के शेयर में भी तेजी आई है। Strategy के पास मौजूद बिटकॉइन्स की मौजूदा वैल्यू लगभग 62 अरब डॉलर की है।
Standard Chartered ने इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए अपने प्राइस टारगेट में कमी की है। इस वर्ष के अंत तक बिटकॉइन के लिए दो लाख डॉलर के पिछले पूर्वानुमान को आधा घटाकर एक लाख डॉलर किया गया है। हालांकि, Standard Chartered ने बिटकॉइन के लिए लॉन्ग-टर्म के पांच लाख डॉलर के पूर्वानुमान को बरकरार रखा है।