सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन

इस वर्ष Strategy ने 1,07,000 से अधिक बिटकॉइन खरीदे हैं। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने अपनी क्रिप्टो की होल्डिंग को तेजी से बढ़ाया था। हालांकि, इसके बाद बिटकॉइन के प्राइस में भारी गिरावट से इसे नुकसान भी हुआ है

सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन

इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 7,90,897 बिटकॉइन हो गए हैं

ख़ास बातें
  • Strategy ने छह अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच 13,927 बिटकॉइन खरीदे हैं
  • यह खरीदारी 71,902 डॉलर प्रति बिटकॉइन के औसत प्राइस पर की गई है
  • पिछले कुछ सप्ताह में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट हुई है
विज्ञापन

पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में मंदी का अमेरिकी सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने फायदा उठाया है। बिटकॉइन की इस सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर ने पिछले सप्ताह बड़ी संख्या में इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी की खरीदारी की है। इसके लिए इस कंपनी ने लगभग एक करोड़ शेयर्स की बिक्री से फंड जुटाया है। 

Strategy (पहले MicroStrategy) ने US Securities and Exchange Commission को एक फाइलिंग में बताया  है कि उसने छह अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच 13,927 बिटकॉइन लगभग एक अरब डॉलर में खरीदे हैं। यह खरीदारी 71,902 डॉलर प्रति बिटकॉइन के औसत प्राइस पर की गई है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर के पास कुल 7,90,897 बिटकॉइन  हो गए हैं। कंपनी ने इसके लिए कुल 59.02 अरब डॉलर खर्च किए हैं। इस वर्ष Strategy ने 1,07,000 से अधिक बिटकॉइन खरीदे हैं। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने अपनी क्रिप्टो की होल्डिंग को तेजी से बढ़ाया था। हालांकि, इसके बाद बिटकॉइन के प्राइस में भारी गिरावट से इसे नुकसान भी हुआ है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस 74,000 डॉलर से कुछ अधिक का था। पिछले सप्ताह Strategy ने लगभग 10 लाख शेयर्स की बिक्री कर लगभग एक अरब डॉलर जुटाए हैं। इस रकम से बिटकॉइन की खरीदारी की गई है।  Strategy के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के बिटकॉइन रिजर्व को तेजी से बढ़ाया है। इसका उद्देश्य कंपनी के रेवेन्यू के सोर्स को बढ़ाना है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने लगभग 1,26,251 डॉलर का हाई बनाया था। इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस 40 प्रतिशत से ज्यादा घटा है। 

हाल ही में  क्रिप्टो एनालिस्ट Peter Schiff ने बिटकॉइन में नुकसान बढ़ने की चेतावनी दी थी। Schiff ने कहा था, "अगर बिटकॉइन का प्राइस 50,000 डॉलर से नीचे जाता है तो यह 20,000 डॉलर तक गिर सकता है। यह इसके पीक लेवल से लगभग 84 प्रतिशत की गिरावट होगी। बड़ी संख्या में बिटकॉइन को होल्ड करने वाले व्हेल्स अपनी पोजिशन मजबूत कर रहे हैं। क्रिप्टो मार्केट में 1,000 बिटकॉइन से 10,000 बिटकॉइन रखने वाले व्हेल्स के पास 42.5 लाख बिटकॉइन से ज्यादा हो गए हैं। यह इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की कुल सप्लाई का लगभग 21.3 प्रतिशत है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »