66km प्रतिसेकंड की रफ्तार से आसमान से गिरेंगी उल्काएं! आज ऐसे देखें यह अद्भुत नजारा
Eta Aquarid Meteor Shower 2025: अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए आज एक खास घटना आसमान में दिखाई देने वाली है। आज यानी 6 मई, 2025 को अंतरिक्ष में टूटते तारों की बारिश होने वाली है जिसे एटा एक्वारिड (Eta Aquarid) उल्का बारिश कहा जाता है। यह उल्का बारिश 28 मई तक भी देख पाएंगे। आज इसे देखने के लिए सबसे उपयुक्त समय होगा रात को 2 बजे के करीब।