• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 9 अक्‍टूबर से आसमान करेगा हैरान! उल्‍का बौछार से सूर्य ग्रहण तक दिखेगा खास नजारा, जानें पूरी डिटेल

9 अक्‍टूबर से आसमान करेगा हैरान! उल्‍का बौछार से सूर्य ग्रहण तक दिखेगा खास नजारा, जानें पूरी डिटेल

October 2023 astronomical events : इसकी शुरुआत 9 और 10 अक्‍टूबर से हो जाएगी, जब ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार पीक पर होगी।

9 अक्‍टूबर से आसमान करेगा हैरान! उल्‍का बौछार से सूर्य ग्रहण तक दिखेगा खास नजारा, जानें पूरी डिटेल

ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार की शुरुआत ड्रेको तारामंडल (Draco constellation) से होती है।

ख़ास बातें
  • अक्‍टूबर में कई खगोलीय घटनाएं होंगी
  • इसकी शुरुआत 9-10 अक्‍टूबर से हो जाएगी
  • रिंग ऑफ फायर सूर्यग्रहण भी देखने को मिलेगा
विज्ञापन
अक्‍टूबर महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी। अगर आपकी दिलचस्‍पी इन घटनाओं में है, तो आकाश में न‍िहारने का वक्‍त आ गया है। इस महीने कई छोटे-बड़े उल्‍कापात (meteor showers) दिखाई देंगे। एक दुर्लभ ग्रहण को देखने का मौका भी मिलेगा। इसकी शुरुआत 9 और 10 अक्‍टूबर से हो जाएगी, जब ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार (Draconids Meteor Shower) अपने पीक पर होगी। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार की शुरुआत ड्रेको तारामंडल (Draco constellation) से होती है। इस उल्‍का बौछार को नग्‍न आंखों से भी देखा जा सकेगा। हालांकि उसके लिए आपको ऐसी जगह का चयन करना होगा, जहां प्रकाश प्रदूषण ना हो यानी गहरी काली रात नजर आए। ड्रेकोनिड्स उल्का बौछार में हर घंटे 10 उल्‍काओं को देखा जा सकता है। हालांकि 2011 में प्रति घंटे 600 उल्‍काएं तक नजर आई थीं। 

इसके अलावा, 14 अक्‍टूबर को "रिंग ऑफ फायर" (Ring of Fire) सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा, जो इस साल और महीने की सबसे बड़ी खगोलीय घटना होगी। रिंग ऑफ फायर के दौरान चंद्रमा, पूरी सौर डिस्क को रोक नहीं पाता। चंद्रमा की छाया बाहरी रिम को छोड़कर अधिकांश सूर्य की डिस्क को ढक लेती है। इस वजह से एक सुंदर रिंग ऑफ फायर आसमान में नजर आने लगती है।  

नासा के अनुसार, 14 अक्टूबर 2023 को शनिवार के दिन पूरे उत्तरी अमेरिका में चक्राकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। रिंग ऑफ फायर अमेरिका के ओरेगन से टेक्सास तक 8 अमेरिकी राज्यों को पार करेगी। इस सूर्यग्रहण को घर बैठे फ्री में ऑनलाइन देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार, रात करीब 8.30 बजे से रिंग ऑफ फायर की शुरुआत होगी। 

इसके अलावा, 21 और 22 अक्‍टूबर को ओरियोनिड्स उल्का बौछार अपने पीक पर होंगी। हर घंटे करीब 20 उल्‍काएं आसमान में नजर आ सकती हैं। भारतीय समय के अनुसार, इसे रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे के बीच देखा जा सकेगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »