• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Geminids meteor shower 2023 : 14 दिसंबर की रात आसमान से टूटेंगे तारे! क्‍या होने वाला है? जानें

Geminids meteor shower 2023 : 14 दिसंबर की रात आसमान से टूटेंगे तारे! क्‍या होने वाला है? जानें

Geminids meteor shower 2023 : इस साल 14 दिसंबर को रात करीब 1 बजे ये अपने पीक पर होंगी।

Geminids meteor shower 2023 : 14 दिसंबर की रात आसमान से टूटेंगे तारे! क्‍या होने वाला है? जानें

Photo Credit: Nasa

भारत में भी यह उल्‍का बौछार नजर आएगी, बशर्ते कि आपके इलाके में मौसम साफ रहे।

ख़ास बातें
  • जेमिनिड्स उल्का बौछार फ‍िर आ रही हैं
  • 14 दिसंबर की रात यह अपने पीक पर होंगी
  • बिना किसी इंस्‍ट्रूमेंट के इन्‍हें देखा जा सकता है
विज्ञापन
Geminids meteor shower 2023 : आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखते हैं, तो 14 दिसंबर की रात आपके लिए खास होने वाली है। हर साल नजर आने वालीं जेमिनिड्स उल्का बौछार (Geminids meteor shower) फ‍िर लौट रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस साल 14 दिसंबर को रात करीब 1 बजे ये अपने पीक पर होंगी। आसान भाषा में कहा जाए, तो आसमान में ‘तारों की बारिश' होती हुई दिखाई देगी। दुनियाभर में इस नजारे को देखा जा सकेगा। भारत में भी यह उल्‍का बौछार नजर आएगी, बशर्ते कि आपके इलाके में मौसम साफ रहे। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, जेमिनिड्स उल्का बौछार हर साल दिसंबर के मिड में अपने पीक पर होती है। इससे सबसे अच्‍छी और लगातार दिखाई देने वाली उल्‍का बौछार माना जाता है। जेमिनीड उल्का बौछार को यह नाम जेमिनी तारामंडल से मिला है। इसकी शुरुआत वहीं से होती है। 

अगर आप जेमिनिड्स उल्का बौछार को देखना चाहते हैं, तो किसी भी इंस्‍ट्रूमेंट की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ एक घना अंधेरे वाला इलाका चाहिए और आसमान साफ होना चाहिए। हालांकि उल्‍का बौछारों को देखना आसान काम नहीं है। कई बार पूरी रात भी इंतजार करना पड़ जाता है। जैसाकि हमने बताया उल्‍का बौछारों को देखने का सबसे बेहतर समय रात करीब 1 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले का है। 
 

ऐसे देख सकते हैं उल्‍का बौछार 

उल्‍का बौछार देखने के लिए शहर की रोशनी से दूर ऐसी जगह जाएं, जहां आपको रात गहराती हुई दिखे। ग्रामीण इलाका सबसे बेस्‍ट होगा। मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और सुनिश्चित करें कि आप सुरक्षित हैं। अपने साथ एक कंबल या आरामदायक कुर्सी ले जाएं, क्‍योंकि उल्‍का बौछारों को देखने के लिए आपको घंटों इंतजार करना पड़ा सकता है। आसमान में जिस दिशा से उल्‍का बौछार आएं, उस तरफ लोकेशन सेट करें और इंतजार करें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »