• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Ursid Meteor Shower 2024: दिसंबर में इस दिन होगी उल्काओं की बारिश! ऐसे देखें अद्भुत नजारा

Ursid Meteor Shower 2024: दिसंबर में इस दिन होगी उल्काओं की बारिश! ऐसे देखें अद्भुत नजारा

यह साल की अंतिम उल्का बारिश होगी।

Ursid Meteor Shower 2024: दिसंबर में इस दिन होगी उल्काओं की बारिश! ऐसे देखें अद्भुत नजारा

दिसंबर के अंत में आसमान में उल्काओं की बारिश होती देखी जा सकती है।

ख़ास बातें
  • Ursids उल्का बारिश 17 तारीख से 26 तारीख तक एक्टिव रहेगी।
  • 21 से 22 दिसंबर तक यह अपने चरम पर होगी।
  • इस बारिश को देखने के लिए अमूमन रात का अंधेरी होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
अगर आप साल की विदाई उल्काओं की बारिश के नजारे के साथ करना चाहते हैं तो दिसंबर के अंत में अंतरिक्ष आपको अद्भुत नजारे दिखाने के लिए तैयार है। दिसंबर के अंत में आसमान में उल्काओं की बारिश होती देखी जा सकती है। इसे उर्सीड उल्का बारिश (Ursids meteor shower) कहा गया है। यह साल की अंतिम उल्का बारिश होगी। 21 से 22 दिसंबर तक यह अपने चरम पर होगी। हालांकि उसके बाद भी उल्काओं को आसमान में गिरते देखा जा सकेगा। तो तैयार हो जाए उल्का बारिश का नजारा लेने के लिए! कब से कब तक होगी उर्सीड उल्का बारिश और किस समय पर होगी, हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। 

Ursids उल्का बारिश दिसंबर में 17 तारीख से लेकर 26 तारीख तक सबसे ज्यादा एक्टिव रहेगी। यानी इस दौरान आपको आसमान में उल्काओं के बेहतरीन नजारे दिखाई देंगे। संभावना है कि हर घंटे 10 उल्काएं इसके पीक टाइम में दिखाई देंगी जो कि 21 से 22 दिसंबर बताया गया है। EarthSky.org के अनुसार यह जेमिनिड्स जितना तो नहीं होगा लेकिन फिर भी काफी उल्काएं इस समय दिखाई दे सकती हैं। 

इस दौरान आसमान में दिखने वाली उल्काएं एक धूमकेतु से निकली बताई गई हैं। इसका नाम Comet 8P/Tuttle धूमकेतु है। इसी के मलबे से उल्काएं आसमान में गिरती दिखाई देंगी। कॉमेट का व्यास 5 किलोमीटर तक बताया गया है। यह सूर्य का एक चक्कर 13.6 साल में लगाता है। 

कब और कैसे देखें उल्का बारिश
उल्काओं की इस बारिश को देखने के लिए अमूमन रात का अंधेरी होना बहुत जरूरी है। कहा गया है कि 21 और 22 दिसंबर की रात को चांद 52 से 62 प्रतिशत तक चमकीला होगा जो कि उल्काओं की रोशनी को ढक सकता है। ऐसे में बहुत अधिक उल्काएं नहीं दिख पाती हैं। अगर आप ज्यादा से ज्यादा उल्का देखना चाहते हैं मध्यरात्रि को देखने की कोशिश करें, क्योंकि चांद सुबह के 6 बजे के करीब अपने चरम प्रकाश पर होगा। साथ ही कोई ऐसी जगह का चयन करें जहां पर मानव निर्मित लाइट्स बहुत कम लगी हों। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »