• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Lyrid meteor shower : 2700 साल पुराना रूप लेगा आसमान, इस दिन धरती पर गिरने वाले हैं ‘आग के गोले’

Lyrid meteor shower : 2700 साल पुराना रूप लेगा आसमान, इस दिन धरती पर गिरने वाले हैं ‘आग के गोले’

Lyrid meteor shower : इस दौरान आसमान में आग के गोलों के रूप में चमकीली उल्‍काओं को देखा जा सकेगा।

Lyrid meteor shower : 2700 साल पुराना रूप लेगा आसमान, इस दिन धरती पर गिरने वाले हैं ‘आग के गोले’

Lyrid meteor shower : यह उल्का बौछार जब पीक पर होगी, तब हर घंटे लगभग 18 उल्‍का दिखाई दे सकते हैं।

ख़ास बातें
  • इस वीकेंड नजर आएंगी लिरिड उल्का बौछार
  • 21 अप्रैल की रात से 22 अप्रैल तक दिखेगा नजारा
  • हर घंटे लगभग 18 उल्‍का दिखाई दे सकते हैं
विज्ञापन
Lyrid meteor shower : हर साल नजर आने वालीं ‘लिरिड उल्का बौछार' (meteor shower) फ‍िर से आपको रोमांचित करने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, ये उल्‍का बौछारें इस सप्‍ताह के आखिर में अपने पीक पर होंगी। इस दौरान आसमान में आग के गोलों के रूप में चमकीली उल्‍काओं को देखा जा सकेगा। ऐसा लगेगा कि आग के गोले धरती पर गिर रहे हैं। यह उन लोगों के लिए खास मौका होगा, जिनकी दिलचस्‍पी आसमान में होने वाली घटनाओं में है। ‘लिरिड उल्का बौछार' इस साल की दूसरी उल्‍का बौछारें हैं। जनवरी में दुनिया ने क्वाड्रंटिड्स (Quadrantids) उल्‍का बौछारों को एक्‍सपीरियंस किया था। 

EarthSky के मुताबिक, ‘लिरिड उल्का बौछार' शुक्रवार 21 अप्रैल की देर रात से 22 तारीख की अलसुबह तक जारी रहेंगी। लिरिड नाम लायरा तारामंडल से जुड़ा है। वहीं से ‘लिरिड उल्का बौछार' की शुरुआत होती है। भारत में भी इन्‍हें देखने की उम्‍मीद बन रही है। 21 तारीख की रात से इन्‍हें देखा जा सकता है, हालांकि इस बारे में पुख्‍ता अपडेट अभी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तरी अमेरिका में भी लोग इस नजारे को बेहतर देखने की उम्‍मीद कर सकते हैं। 

अमेरिकन मेटियोर सोसाइटी के अनुसार, यह उल्का बौछार जब पीक पर होगी, तब हर घंटे लगभग 18 उल्‍का दिखाई दे सकते हैं। इनका वेग 47 किलोमीटर प्रति सेकंड तक हो सकता है। इतनी तेज स्‍पीड उल्‍काओं को आग के गोले में बदलने के लिए पर्याप्‍त है। खास यह भी है कि ‘लिरिड उल्का बौछार' को बीते 2700 साल से देखा जा रहा है। लाइव साइंस के मुताबिक, इसे सबसे पहले चीन में 687 ईसा पूर्व देखा गया था। 
 

आसान नहीं है उल्‍का बौछारों को देखना 

उल्‍का बौछारों को देखना आसान नहीं है। लोगों को कई बार पूरी रात इंतजार करना पड़ता है। इस नजारे को देखने के लिए आपको शहर की रोशनी से दूर ऐसी जगह पर जाना होगा, जहां रात गहराती हुई दिखे, मसलन- कोई ग्रामीण इलाका। अपने साथ एक कंबल और आरामदायक कुर्सी ले जाएं, क्‍योंकि घंटों इंतजार करना पड़ा सकता है। लोकेशन सेट होने के बाद जमीन पर लेट जाएं और आकाश को देखें। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  2. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  3. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  4. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  5. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  7. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  8. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  9. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  10. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »