आसमान से बरसेंगे तारे! इन तारीखों में दिखाई देगा Orionid Meteor Shower का जलवा

Orionid Meteor Shower वास्तव में Halley’s Comet से जुड़े मलबे का नतीजा है। जब पृथ्वी अपनी कक्षा में घूमते हुए इस धूल और पत्थरों की स्ट्रीम से टकराती है, तब उल्का वर्षा (Meteor shower) देखने को मिलती है।

आसमान से बरसेंगे तारे! इन तारीखों में दिखाई देगा Orionid Meteor Shower का जलवा

Photo Credit: NASA

Orionids का पीक इस साल 21-22 अक्टूबर की रात को होगा

ख़ास बातें
  • उल्का तारामंडल Orion से निकलते हैं, इसलिए इन्हें Orionid कहते हैं
  • बीते गुरुवार, 2 अक्टूबर से शुरू हो चुका है Orionid Meteor Shower इवेंट
  • इस साल 21-22 अक्टूबर की रात को मिल सकता है बेस्ट व्यू
विज्ञापन

सितंबर का अंत और अक्टूबर की शुरुआत हमेशा एस्ट्रोनोमी-लवर्स के लिए खास रहती है क्योंकि इसी समय शुरू होता है Orionid Meteor Shower का खेल। यह वार्षिक खगोलीय घटना इस साल भी बीते गुरुवार, 2 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और पूरे अक्टूबर के महीने में देखने को मिलेगी। इसका पीक यानी सबसे ज्यादा उल्कापिंड गिरने का समय अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में रहेगा। NASA और एस्ट्रोनोमर्स का कहना है कि Orionid Meteor Shower 2025 में दर्शकों को साफ आसमान के साथ एक शानदार अनुभव देगा।

Orionid Meteor Shower वास्तव में Halley's Comet से जुड़े मलबे का नतीजा है। जब पृथ्वी अपनी कक्षा में घूमते हुए इस धूल और पत्थरों की स्ट्रीम से टकराती है, तब उल्का वर्षा (Meteor shower) देखने को मिलती है। इसका नाम ‘Orionid' इसलिए है क्योंकि यह उल्का तारामंडल Orion (जिसे हिंदी में शिकार करने वाला शिकारी कहा जाता है) से निकलते हुए दिखाई देते हैं।

NASA के मुताबिक, Orionids का पीक इस साल 21-22 अक्टूबर की रात को होगा, जब दर्शक साफ आसमान में प्रति घंटे 20 से 25 उल्कापिंड देख सकते हैं। यह Meteor Shower हर साल लगभग सितंबर के अंत से नवंबर की शुरुआत तक सक्रिय रहता है, लेकिन अक्टूबर में इसका नजारा सबसे साफ और खूबसूरत माना जाता है।

इसे देखने का सबसे अच्छा समय आधी रात के बाद से सुबह-सुबह तक रहेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप शहर की रोशनी से दूर किसी डार्क लोकेशन पर जाएं और साफ आसमान में Orion तारामंडल की दिशा देखें, तो यह एक्सपीरिएंस और भी बेहतरीन हो सकता है। खास उपकरण की जरूरत नहीं है, नंगी आंखों से ही आप इसे देख सकते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि Orionids की स्पीड काफी तेज होती है, लगभग 66 किमी प्रति सेकंड, जिसके कारण कई उल्का चमकदार ट्रेल छोड़ते हैं। कई बार ये उल्कापिंड हरे और नीले रंग की चमक भी दिखाते हैं, जो देखने वालों के लिए और भी आकर्षक होता है।

तो अगर आप इस तरह की एक्टिविटी को देखने में बेहद दिलचस्पी रखते हैं, तो अक्टूबर 2025 का यह शो मिस नहीं करना चाहिए। Orionid Meteor Shower एक ऐसा नैचुरल स्पेक्टेकल है जो साल में सिर्फ एक बार मिलता है और इसकी खूबसूरती आपको जरूर याद रहेगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »